Corset With Saree सेलेब्स की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप भी वेडिंग में स्टाइल कर सकती हैं क्रोस्ट के साथ साड़ी, देंखे अलग तरह के डिजाइन

अगर आप शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए सेलेब्स के फैशन ट्रेंड को फॉलो करें। इससे आपको अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करने का मौका मिलेगा। साथ ही, इसे आप स्टाइल भी अलग तरह से कर पाएंगी।
image

शादी में अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए कुछ लोग एथनिक आउटफिट को खरीदना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इंडो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक परफेक्ट नजर आता है। लेकिन जब इन कपड़ों को खरीदने की बात आती है, तो हम हमेशा इस बात को लेकर सोच में पड़ जाते हैं कि कौन से डिजाइन वाले आउटफिट को स्टाइल करें। इसके लिए आप एक्ट्रेस के क्रोसेट साड़ी को स्टाइल करें। आजकल ये फैशन ट्रेंड का हिस्सा है। इसलिए आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की साड़ी को आप वियर कर सकती हैं।

प्लेन साड़ी विद फ्लोरल प्रिंट क्रोसेट

Plain saree with croset

जाह्नवी कपूर ने इस फोटो में जो साड़ी स्टाइल की है। उससे लुक स्टाइलिश नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह से साड़ी स्टाइल करने के बाद लुक बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसमें उन्होंने प्लेन साड़ी के साथ क्रोसेट को वियर किया है। इसमें फ्लोरल प्रिंट का डिजाइन दिया गया है। इससे लुक भी अच्छा नजर आ रहा है। साथ ही, इससे हर कोई अट्रैक्टिव दिखाई दे रहा है। आप भी ऐसे ही क्रोसेट को खरीदकर साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इससे आपका लुक ही सुंदर नजर आएगा। मार्केट में आपको ये ट्रेंडी डिजाइन के साथ मिल जाएंगे।

सान्या मल्होत्रा का साड़ी लुक

Snaya malhotra

इस तस्वीर में सान्या मल्होत्रा ने जो साड़ी वियर की है इसे शांति बनारस ने डिजाइन किया है। आप अपने लिए इस तरह की साड़ी को बाजार से जाकर खरीद सकती हैं। उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन कलर के ही क्रोसेट को वियर किया है। आप चाहें तो कॉन्ट्रास्ट में क्रोसेट खरीदकर वियर कर सकती हैं। इससे लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह के क्रोसेट आपको बाजार में साड़ी के साथ मैच करके खरीदने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि य रेडीमेड डिजाइन में ही आपको मिलेंगे। जिसे आप वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Corset Tops Designs: ग्‍लैमरस लुक के लिए कॉरसेट टॉप को इस तरह करें अन्‍य आउटफिट्स के साथ पेयरअ-अप

सुहाना खान का साड़ी लुक

suhana

आप शादी में सुंदर दिखने के लिए साड़ी के साथ सुहाना खान जैसे क्रोसेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लुक के बाद आपकी साड़ी स्टाइलिश नजर आएगी। इसमें उन्होंने रेड कलर की शिफॉन साड़ी को वियर किया है। इसके साथ उन्होंने डायमंड स्टड वाले क्रोसेट को स्टाइल किया है। आप भी चाहें तो इस तरह के क्रोसेट को कपड़ा लेकर डिजाइन करा सकती हैं। इसे आप ऑफ शोल्डर की जगह स्लीव्स के साथ भी डिजाइन करा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। इससे आपका साड़ी स्टाइल चेंज हो जाएगा। साथ ही, आपको अलग तरह से इसे स्टाइल करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:Velvet Blouse Designs: रॉयल और क्लासी लुक के लिए वेलवेट ब्लाउज को इन साड़ी के साथ करें मिक्स मैच, लुक लगेगा परफेक्ट

वेडिंग में खूबसूरत दिखने के लिए स्टाइल करें साड़ी को क्रोसेट के साथ। इससे आपका लुक ही, सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आपको कुछ अलग तरह से साड़ी को स्टाइल करने का मौका मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Bhumi Pednekar/ Janhvi kapoor/ Suhana khan, Sanya malhotra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP