herzindagi
image

Cannes Look 2025: रेड कार्पेट पर ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं ये सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

Cannes Red Carpet Look 2025: रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए दुनियाभर से सेलेब्स पहुंच रहे हैं। लेकिन इंडियन सेलिब्रिटी का लुक सबसे खास नजर आया। इनमें से कुछ इंफ्लूएंसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी रहीं, जिन्होंने इवेंट पर पहनने के लिए ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल किया।
Editorial
Updated:- 2025-05-19, 09:47 IST

Cannes Look 2025: कान्स में जाने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसका इनवाइट हर किसी को नहीं आता है। लेकिन जिसे भी आता है वो हमेशा रेड कार्पेट पर सबसे अलग नजर आने के लिए स्टाइलिश और सबसे अलग दिखने वाली ड्रेस को स्टाइल करता नजर आता है। इंडिया से कई सारे फैशन और ब्यूटी इंफ्लूएंसर से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक इस खास इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल किया। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के लुक रेड कार्पेट पर हुए हाइलाइट।

नितांशी गोयल का ब्लैक गाउन लुक

नितांशी गोयल ने भी इस बार रेड कार्पेट पर अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया। इस इवेंट पर उन्होंने ब्लैक कलर के गाउन को स्टाइल किया। जिसे डिजाइनर JADE by Monica and Karishma ने डिजाइन किया है। इसे कसब एम्ब्राइडरी के साथ तैयार किया गया है। जिसे पहनकर नितांशी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Nitanshi

दिशा मदान का रेड कार्पेट लुक

रेड कार्पेट पर खूबसूरत नजर आने के लिए दिशआ मदान ने भी बेहद खूबसूरत आउटफिट को स्टाइल किया है। जिसे अवनी डिजाइन ने तैयार किया है। आउटफिट को कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने क्रोसेट टॉप को वियर किया है। इस खूबसूरत मास्टर पीस को बनाने में 250 घटे का समय लगा है। इसमें बेहद खूबसूरती से जरी वर्क, गोल्डन बीड्स और जरदोजी वर्क को किया गया है। इससे लुक बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

Disha madan

नैंसी त्यागी का रेड कार्पेट लुक

नैंसी त्यागी साल 2025 में दोबारा से रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इस इवेंट में पहनने के लिए उन्होंने खुद डिजाइन किए हुए आउटफिट को स्टाइल किया है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस पूरे आउटफिट को फ्लावर डिजाइन में तैयार किया गया था। इसमें शिमर और सीक्वेंस वर्क वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, इसे ऑफ शोल्डर डिजाइन में बनाया। इसके ऊपर पहनने के लिए उन्होंने फ्लावर को स्टाइल किया। जिसे फैब्रिक से तैयार किया गया था। इसमें नैंसी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Nancy tyagi

इसे भी पढ़ें: Cannes 2025: लापता लेडीज की मंजू ताई कान्स में पहनें नजर आईं पिंक साड़ी, देंखे इनका रेड कार्पेट लुक

सिमरन का ऑफ शोल्डर ड्रेस लुक

इस तस्वीर में सिमरन जितनी खूबसूरत नजर आईं हैं। उतनी ही, अच्छी वो रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखाई दी हैं। इस ड्रेस को उन्होंने बेहद खास नाम दिया है। द केज ब्रेकर इस ड्रेस पर बेहद खूबसूरती से एक केज के डिजाइन को क्रिए किया है। जिसे उन्होंने ब्लैक कलर ऑफ शोल्ड ड्रेस के साथ वियर किया है। इसे IBR जो कि एक सेलिब्रिटी डिजाइनर है, उन्होंने बनाया है। वहीं ड्रेस के साथ पहनें हुए कोर्सेट को Stature by Kavya Tamboli ने डिजाइन किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simran Jain (@simranbalarjain)

इसे भी पढ़ें: Cannes 2025: लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल की चोटी ने खींचा सबका ध्यान, जानें किन एक्ट्रेस की लगाई गई तस्वीरें

जैकलीन का रेड गाउन लुक

रेड कार्पेट पर जैकलीन ने भी रेड गाउन को स्टाइल किया है। इस ऑफ शोल्डर गाउन में जैकलीन काफी सुंदर नजर आ रही हैं। इसे फैशन डिजाइनर नमिता अलेक्जेंडर ने डिजाइन किया है। इसे कोर्सेट टॉप के साथ क्रिएट किया गया है। इसे पहनकर जैकलीन का लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelienefernandez)

इस बार रेड कार्पेट पर कई सारे सेलेब्स ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल किए हुए नजर आए। जिसे देखकर लुक काफी अच्छा नजर आया।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।