किसी भी लड़की के लिए उसका वेडिंग आउटफिट सबसे महत्वपूर्ण होता है। आमतौर पर लड़कियां अपनी शादी में लहंगा पहनना पसंद करती हैं। मगर अब ब्राइडल फैशन में बदलाव आना शुरू हो गया है। लहंगे की जगह अब लड़कियां अपनी शादी में साड़ी पहनना पसंद करने लगी हैं। इस बात की मिसाल कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर लहंगे के स्थान पर लाल रंग की ब्राइडल साड़ी का चुनाव किया।
जाहिर है, हम ब्राइडल लहंगे की ड्रेपिंग पर बहुत कुछ आपको बता चुके हैं, तो अब आप ब्राइडल साड़ी की ड्रेपिंग के बारे में भी जानना चाहेंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्राइडल साड़ी लुक दिखाएंगे और आपको बताएंगे कि आप ब्राइडल साड़ी को कैसे ड्रेप कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: साड़ी में बनाएं सीधे पल्लू के 3 नए अंदाज और दिखें स्टाइलिश
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल ने 15 नवंबर 2021 में शादी की थी। अपनी शादी में पत्रलेखान ने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ पत्रलेखा ने सिर पर एक दुपट्टा भी कैरी किया था, जिस पर बंगाली भाषा में लिखा था, 'मैं अपना प्यार से भरा दिल आपको सौंपती हूं।' पत्रलेखा ने बहुत ही सोबर स्टाइल में साड़ी को ड्रेप किया था। अगर आपको पत्रलेखा का साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल पंसद आया हो तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
साड़ी ड्रेपिंग टिप्स-
यामी गौतम ने 4 जून 2021 को आदित्य धार से शादी की थी। अपनी शादी में यामी ने किसी नामी फैशन डिजाइनर की डिजाइन की हुई साड़ी की जगह अपनी मां की वेडिंग साड़ी पहनी थी और ब्राइडल दुपट्टा और नथ उन्हें उनकी दादी ने गिफ्ट किया था। अगर आपको यामी का साड़ी ड्रेपिंग लुक पसंद आया हो तो आप इन टिप्स को अपना सकती हैं-
साड़ी ड्रेपिंग टिप्स-
इसे जरूर पढ़ें: इन सेलेब्स ने अपनी शादी के दिन को बनाया खास, पहनी अपनी मां की साड़ी
दीया मिर्जा ने अपनी शादी में रॉव मैंगो फैशन लेबल की रेड सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ दिया ने सिर पर एक रेड दुपट्टा भी कैरी किया था। अपने वेडिंग लुक में दीया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। दीया की साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल अगर आपको पसंद आ रही हो तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
साड़ी ड्रेपिंग टिप्स
अगर आपको ब्राइडल साड़ी ड्रेपिंग के यह स्टाइल पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।