Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:33 PM IST
image

Multicolour Necklace New Designs: मैचिंग का झंझट खत्म, ज्वेलरी किट में शामिल करें ये नवरत्न और बीड्स नेकलेस, देखें डिजाइंस

Multicolour Necklace New Designs: अगर आपको भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप अपने आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर मल्टीकलर नेकलेस को शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 18:08 IST

अधिकतर महिलाओं को आउटफिट के साथ एक से एक खूबसूरत एक्सेसरीज पहनना बहुत पसंद होता है। कुछ महिलाएं अपने आउटफिट के साथ तरह-तरह की एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट करना पसंद करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट मल्टी कलर नेकलेस के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बना देंगे। आइए जानते हैं इन मल्टीकलर नेकलेस डिजाइंस के बारे में।

स्क्वायर शेप स्टोन वर्क मल्टीकलर नेकलेस सेट 

आप चाहें तो किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन वाले स्क्वायर शेप स्टोन वर्क मल्टीकलर नेकलेस सेट को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस को आप पहनकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

m

मल्टीकलर कुंदन स्टोन बीड

अगर आप किसी भी खास मौके पर भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ इस तरह का मल्टीकलर कुंदन स्टोन बीड शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइंस चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

m1

गोल्ड प्लेटेड मल्टीकलर मीनाकारी नेकलेस

अगर आपके पास कई तरह के नेकलेस है और आप बदल-बदल कर एक से एक नेकलेस अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनती हैं, तो आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड मल्टीकलर मीनाकारी नेकलेस को भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे साथ ही रोयल लुक देंगे।

m3

व्हाइट पर्ल मल्टीकलर स्टोन नेकलेस सेट

अगर आप किसी खास इवेंट में जा रही हैं और ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर रही हैं, तो अपने इवेंट वाले लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप यह व्हाइट पर्ल मल्टीकलर स्टोन नेकलेस सेट को किसी भी खास आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

m2

यह भी पढ़ें- Layered Bead Necklace For Women: साड़ी के साथ पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये लेयर्ड बीड नेकलेस, देंगे गॉर्जियस लुक

मल्टीकलर व्हाइट मोती डिजाइन नेकलेस सेट

आपके लिए इस तरह का खूबसूरत मल्टीकलर व्हाइट मोती डिजाइन नेकलेस सेट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न टच देंगे। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

m6

व्हाइट एंड मल्टीकलर स्टोन वर्क नेकलेस

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इस तरह के व्हाइट एंड मल्टीकलर स्टोन वर्क नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। ऐसे मल्टी कलर नेकलेस के डिजाइंस खासकर ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे, जो आपके पुरे ट्रेडिशनल इवेंट वाले लुक को खास और बेहतर बना देंगे। 

m5

यह भी पढ़ें- Brass Jewelry Designs: फिर लौटा पीतल के गहनों का क्रेज, अपनी ज्वेलरी किट में शामिल करें ये ब्रास नेकलेस सेट; मिलेगा सबसे हटकर विंटेज लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  pinterest/Anika arts/Spj punjabi jewellery

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।