image

क्रिसमस पर अपनी दोस्त को दें ऐसे शानदार बजट-फ्रेंडली गिफ्ट, देखें यूनिक आइडियाज

इस साल क्रिसमस पर आप भी अपनी दोस्त को कुछ खास और लेटेस्ट गिफ्ट देकर उन्हें खुश कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-12-23, 16:51 IST

अगर आप भी क्रिसमस के खास मौके पर अपनी दोस्त को कोई प्यारा सा गिफ्ट देना चाहती हैं, लेकिन गिफ्ट क्या दें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट गिफ्ट आइडियाज बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने दोस्त को खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास गिफ्ट के बारे में।

नेकलेस सेट करें गिफ्ट

अगर आपके ऑफिस में भी क्रिसमस पार्टी है और पार्टी के दौरान आप किसी की सीक्रेट सेंटा बनी हैं, तो आप उसे गिफ्ट में कुछ खास दे सकती हैं। आप अपनी दोस्त को इस तरह के खूबसूरत नेकलेस सेट को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे, जो गिफ्ट करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।  

2 - 2025-12-22T173222.165

गिफ्ट करें झुमकी

आप चाहे तो इस साल क्रिसमस पर अपने ऑफिस कलीग या किसी करीबी दोस्त को इस तरह की झुमकी भी गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसी झुमकी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपकी दोस्त के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यह क्रिसमस के लिए एक बेस्ट गिफ्ट आइडिया हो सकता है।  

5 - 2025-12-22T173224.142

पायल करें गिफ्ट 

आप चाहें तो इस साल क्रिसमस पर अपनी दोस्त को इस तरह के खूबसूरत पायल भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस आपकी दोस्त को बेहद पसंद आएंगे और यह क्रिसमस पर देने के लिए भी एक बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  

INS  - 2025-12-23T164750.290

बैगल्स भी करें गिफ्ट

इस साल क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए आप अपनी दोस्त को यह खूबसूरत बैगल्स वाला तोहफा भी गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स आपकी दोस्त के हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही उसके लिए यह बेस्ट ऑप्शन भी हो सकते हैं। ऐसे बैंगल्स आपकी फ्रेंड को बहुत पसंद आएंगे, खासकर अगर आपकी फ्रेंड मैरिड है, तो उसके लिए यह यादगार तोहफा हो सकता है।    

1 - 2025-12-22T173233.936

यह भी पढ़ें- Silver Bangle Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ऐसे चांदी के कड़े, देखें एक से एक डिजाइंस

रिंग करें गिफ्ट 

अगर आपकी दोस्त को वॉच या ब्रेसलेट पहनने का बहुत शौक है, तो आप उसे इस तरह की खूबसूरत रिंग गिफ्ट दे सकती हैं। ऐसा गिफ्ट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा, जो आपकी दोस्त को खुश कर देगा। क्रिसमस के मौके पर ऐसा गिफ्ट बहुत खास हो सकता है। यह आपकी दोस्त को बहुत पसंद आएगा।  

4 - 2025-12-22T173227.707

खूबसूरत क्लच करें गिफ्ट

क्रिसमस पर आप अपनी दोस्त के लिए इस तरह के खूबसूरत क्लच भी खरीद सकती हैं। ऐसे गिफ्ट आपकी दोस्त के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के क्लच को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। ऐसे गिफ्ट क्रिसमस के खास मौके को यादगार बनाने में मदद करेंगे। आपको हर तरह के साइज के क्लच मिल जाएंगे।   

3 - 2025-12-22T173230.778

यह भी पढ़ें- क्रिसमस पार्टी लुक बनेगा खास, जब पहनेगी ऐसे पर्ल ब्रेसलेट  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit -  Myntra/THE TAN CLAN/Rubans/AILYAK/Sukkhi/YouBella

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्रिसमस पर अपनी दोस्त को क्या गिफ्ट दें?
क्रिसमस पर आप अपनी दोस्त को नेकलेस सेट या मेकअप किट गिफ्ट कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।