हर साल 13 जनवरी को पंजाबी समाज का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को पंजाबी समाज के लोग पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट करने के साथ परिधान भी ट्रेडिशनल कैरी करते हैं। देशभर में उस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुंदर-सुंदर परिधानों से खुद को सजाती-संवारती हैं। ऊपर से नीचे तक पंजाबी समाज की महिलाएं एक से बढ़कर एक चीजों से खुद को अट्रैक्टिव लुक देती हैं।
यदि आप भी इस लोहड़ी खुद को एकदम पटोला लुक देने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको कुछ डिफरेंट मोजड़ी के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप पटियाला या हर तरह के सलवार-सूट के संग पेयर कर सकती हैं। यह मोजड़ियां आपके लोहड़ी लुक को स्टाइल और खूबसूरती से भर देंगी। आइए देखें कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स।
तस्वीर में नजर आ रही पर्ल विद मिरर वर्क मोजड़ी आप अपने रेड या व्हाइट सूट के संग पेयर कर सकती हैं। यह मोजड़ी आपके सिंपल सूट में भी चार चांद लगा देंगी। यह कैरी करने में भी काफी कम्फर्टेबल रहेगी। साथ ही यह आपको लोकल मार्केट से लेकर ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। ऑनलाइन आप इसे 500 से 1500 तक की रेंज में खरीद सकती हैं।
इस तरह की पंजाबी जूती आपको बेहद आसानी से किसी भी मार्केट में मिल जाएंगी। ब्लैक कलर की इस थ्रेड और सितारे वर्क वाली मोजड़ी को आप किसी भी कलर के सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। कैरी करने के बाद यह बेहद गॉर्जियस लगती हैं। यह आपको ऑफलाइन 250 से 500 तक की रेंज में से मिल जाएंगी।
आप चाहे तो अपने पटियाला सूट के मैचिंग की इस तरह की थ्रेड वर्क मोजड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। पहनने के बाद यह मोजड़ी क्लासी लुक देती हैं। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न मिल जाएंगे। इसको भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकती हैं। यह आपको 500 से 1000 की कीमत में मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: गाउन में आपके लुक को परफेक्ट टच देंगे ये फुटवियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/House of Pataudi/Sangria/House of Pataudi/
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।