फिल्म हीरा मंडी में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आजकल अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। कभी उनका फिल्मी लोग सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो कभी उनके ज्वेलरी डिजाइंस वायरल होते हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी डिजाइंस के अलग-अलग कलेक्शन रखना पसंद है तो इसके लिए आप इनकी पहनी हुई ज्वेलरी को अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। उन्होंने हर लुक के हिसाब से ज्वेलरी के डिफरेंट डिजाइंस को वियर किया है। चलिए आपको भी बताते हैं उनकी इस कलेक्शन के बारे में।
गोल्ड झुमका डिजाइन
इस लुक के साथ अदिति राव हैदरी ने गोल्ड प्लेटेड झुमका को वियर किया है। इसमें मोर की आकृति को डिजाइन किया गया है। साथ में नीचे की तरफ पर्ल लगाएं गए हैं। इसे उन्होंने ब्राउन कलर आउटफिट के साथ वियर किया है। जिसमें गोल्डन वर्क हुआ है। आप भी इस तरह के झुमकी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बड़े भी इयररिंग्स ले सकती हैं या छोटे डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के ऑप्शन 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे।
अदिति राव के बैंगल्स डिजाइंस
बैंगल्स डिजाइंस भी अच्छे लगते हैं। आप भी अदिति राव हैदरी की तरह अपने आउटफिट के साथ इसे वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने गोल्डन स्टोन और पर्ल के साथ स्टोन वर्क बैंगल्स को वियर किया है। आप भी इस तरह के बैंगल्स को वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ अलग-अलग डिजाइन की चूड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके हाथ पतले हैं तो आप पतले कंगन को वियर करें। इससे आपका लुक और अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: मॉर्डन ब्राइड लुक के लिए बेस्ट होंगे ये मिनिमल ज्वेलरी सेट
ज्वेलरी सेट करें वियर
इस तस्वीर में अदिति राव हैदरी ने पूरा ज्वेलरी सेट वियर किया है। जिसमें लॉन्ग इयररिंग्स हैं। गले का चोकर है और उंगलियों में रिंग को वियर किया है। इसमें जो डिजाइन बनाया गया है वो जाली डिजाइन है। यह काफी यूनिक होता है और जब इसके सेट तैयार होते हैं तो यह अच्छे लगते हैं। उंगलियों में उन्होंने जो रिंग वियर की है उसमें फ्लावर डिजाइन को क्रिएट किया गया है। आप भी इस तरह की ज्वेलरी को अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे आर्टिफिशियल गोल्ड में खरीदकर साड़ी, सूट या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
अदिति राव ने और भी कई सारी फैंसी ज्वेलरी को वियर किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसके अलावा आप चाहें तो सेम डिजाइन को ज्वेलर से जाकर तैयार भी करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: गर्दन है लंबी तो खरीदें ये नेकलेस सेट, दिखेंगी खूबसूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों