पार्टी लुक क्रिएट करने के लिए हम अलग-अलग आउटफिट को सर्च करते हैं। कई बार ऑनलाइन भी आउटफिट के डिजाइन को सर्च करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस जैसे लुक को क्रिएट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप उनके शेयर किए गए फोटो को देखकर अपने लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। जिससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी। आर्टिकल में हम आपको कुछ खास लुक के बारे में बताएंगे।
सोनम कपूर का लुक
View this post on Instagram
अगर आप पार्टी में स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो इसके लिए आप सोनम कपूर के इन लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पिंक ब्रालेट और ऑर्गेंजा स्लीप स्कर्ट के साथ श्रग वियर किया है। इस आउटफिट को ERDEM ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह के आउटफिट को वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको यह सारे अलग-अलग खरीदने पड़ेंगे। फिर इन्हें मैच करके वियर करना पड़ेगा।
हिना खान का लुक
View this post on Instagram
अगर आपको पार्टी लुक को परफेक्ट बनाना है तो इसके लिए आप हिना खान के इस को ऑड सेट स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने एम्ब्रलड डिजाइन के को ऑड सेट को स्टाइल किया हुआ है। जिसे MUDY ने डिजाइन किया है। इसमें आप अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको इसके काफी सारे अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। (समर सीजन के लिए आउटफिट)
इसे भी पढ़ें: अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहती हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो
रवीना टंडन का लुक
View this post on Instagram
अगर आप पार्टी में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप रवीना टंडन के इस ड्रेस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस को वियर किया है। साथ में वॉच और लाइट मेकअप लुक क्रिएट किया है। आप ऐसे लुक को ट्राई कर सकती हैं। जिससे आपका लुक परफेक्ट लगे। इसके साथ-साथ आप चाहें तो प्रिंट में छोटा डिजाइन भी ले सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह की ड्रेस 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
इस बार पार्टी में जानें के लिए इन एक्ट्रेसेस के लुक को रीक्रिएट करें। इसमें आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगी। साथ ही आपको भी नए ट्रेंड के आउटफिट वियर करने का मौका मिला। (स्टाइलिश लुक के लिए आउटफिट्स)
इसे भी पढ़ें: ऑफिस से लेकर पार्टी तक में कुछ ऐसे स्टाइल करें प्लाजो पैंट्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों