कोल्हापुरी चप्पल ना सिर्फ कंफर्टेबल फुटवियर है बल्कि यह पैरों पर खूब जचते भी हैं। यह फुटवियर हमेशा ट्रेंड में बना रहता है, यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियों के पास यह आसानी से देखने को मिल जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी कोल्हापुरी चप्पल में कई बार स्पॉट की जा चुकी हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है कि कोल्हापुरी चप्पल सिर्फ एथनिक वियर के साथ कैरी किए जा सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। यह वेस्टर्न लुक के साथ भी खूब पसंद किए जाते हैं।
कोल्हापुरी चप्पल की खासियत है कि यह आपको बजट के अंदर कई सारे डिजाइन्स में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपने अब तक अपने फुटवियर कलेक्शन में कोल्हापुरी चप्पल को शामिल नहीं किया है तो जरूर करें। आप इसे एक नहीं बल्कि कई तरीके से अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-
साड़ी के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ हील्स कैरी करना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप कंफर्टेबल चाहती हैं तो कोल्हापुरी चप्पल पहनें। आप अपनी साड़ी के कलर को देखते हुए लेटेस्ट डिजाइन्स चुन सकती हैं। सोबर और क्लासिक लुक चाहती हैं तो साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल जरूर ट्राई करें।
टिप: कोल्हापुरी चप्पल में आपको कई सारे डिजाइन्स मिल जाएंगे। एंबड्रायरी वर्क, स्टोन वर्क, फैब्रिक वर्क,टैस्सल वर्क आदि शामिल हैं। साड़ी के कलर से मैच करते हुए इनमे से किसी एक डिजाइन के कोल्हापुरी चप्पल को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:अपनी पुरानी सलवार से इस तरह बनाएं पैंट, जानें स्टेप बाय स्टेप
जींस के साथ ज्यादातर स्नीकर्स,वेजेस या फिर सैंडल पहनना पसंद करती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकती हैं। दरअसल, सिंपल टॉप या फिर शर्ट के साथ जींस कैरी कर रही हैं तो उसके साथ कोल्हापुरी चप्पल भी पेयर कर सकती हैं। ब्राउन और ब्लैक कलर के कोल्हापुरी चप्पल जींस के साथ खूब पसंद किए जाते हैं।
टिप: जींस के साथ हैवी वर्क वाले कोल्हापुरी चप्पल कैरी ना करें। इसके साथ आप फैब्रिक वर्क या फिर क्लासिक टैन लेदर कोल्हापुरी चप्पल को कैरी करें। यह जींस के साथ खूब जचते हैं।
कोल्हापुरी चप्पल को सलवार सूट के साथ मैच किया जा सकता है। साड़ी की तरह ही सूट के साथ भी कोल्हापुरी चप्पल को पेयर करते वक्त डिजाइन का खास ध्यान रखें। दरअसल, कुछ सूट ऐसे होते हैं, जिसमें हैवी वर्क किया जाता है और कुछ नॉर्मल होते हैं। ऐसे में कलर कॉम्बिनेशन को देखते हुए कोल्हापुरी चप्पल पहनें।
टिप: क्लासिक टैन लेदर,पॉम पॉम स्टाइल,लेदर विद थ्रेड वर्क आदि डिजाइन वाले कोल्हापुरी चप्पल सलवार सूट के साथ बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
कंफर्टेबल आउटफिट के तौर पर लड़कियां इन दिनों लॉन्ग कुर्ती और पैंट पहनना काफी पसंद कर रही हैं। समर्स में यह कूल लुक लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसके साथ भी कोल्हापुरी चप्पल को पहना जा सकता है। सिर्फ पैंट के साथ ही नहीं आप प्लाजो और ट्राउजर के साथ भी इसे पेयर कर सकते हैं।
टिप: कूल लुक के लिए कोल्हापुरी चप्पल में पॉम पॉम स्टाइल काफी अच्छा लगता है। इस स्टाइल के चप्पल को आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी किया जा सकता है। यह काफी स्टाइलिश लुक देगी।
इसे भी पढ़ें:करवा चौथ पर साड़ी के अलावा इन ड्रेसेस को करें कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश
इन दिनों घूंघरू और मिरर वर्क स्टाइल में कोल्हापुरी चप्पल काफी पसंद किया जा रहे हैं। घुंघरू वर्क में आपके ग्लोडन और सिल्वर दोनों कलर मिल जाएंगे। वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों के साथ कैरी किए जा सकते हैं। फ्लैट नॉर्मल चप्पल या फिर सैंडल की जगह कोल्हापुरी चप्पल देखने में ज्यादा अच्छे लगते हैं।
टिप: अगर आप कॉलेज या फिर ऑफिस गोइंग गर्ल हैं तो कोल्हापुरी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स को जरूर कैरी करें। यह आपके एथनिक और ट्रेडिशनल दोनों लुक को कंप्लीट करती हैं और स्टाइलिश लुक भी देती है।
कोल्हापुरी चप्पल आप भी कैरी कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।