व्हाइट कलर के कपड़े से बनवाएं 3 तरह के सूट, दिखेंगी खूबसूरत

White Dress Designs: अपने आप भी भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो अब आप मार्केट से व्हाइट कलर का कपड़ा खरीद कर उससे कई तरह के सूट बनवा सकती हैं।
image

फैशन की दुनिया में रोजाना नए-नए बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने आप को भीड़ से हटकर और यूनिक लुक देने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर होने लगी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मार्केट से थोक में व्हाइट कलर का कपड़ा लाकर टेलर की मदद से सूट तैयार करवा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइनर सूट बताएंगे, जिन्हें आप बनवा सकती हैं।

व्हाइट कलर का अनारकली सूट

अगर आपके घर पर भी कोई फंक्शन है या आप किसी खास प्रोग्राम के लिए खूबसूरत ड्रेस खरीदने वाली है, तो उससे पहले आप इस स्टाइलिश व्हाइट कलर के अनारकली गाउन और प्लाजो को देख सकती हैं। इसे आप अपनी साइज के हिसाब से टेलर से बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से सफेद कलर का कपड़ा और लेस लेकर आनी होगी।

4 - 2025-05-09T145307.447

व्हाइट कपड़े से बनाए लेहंगा

यही नहीं भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को क्लास और गॉर्जियस बनाने के लिए आप मार्केट से व्हाइट कपड़ा खरीदकर इस तरह का खूबसूरत लहंगा भी बनवा सकती हैं। यह लहंगा चोली आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप मार्केट से दुपट्टा खरीद कर अपने आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। कम खर्चे में आप खूबसूरत ड्रेस पहनकर सभी को खुश कर सकती हैं।

2 - 2025-05-09T145304.015

सफेद कपड़े से शरारा बनवाएं

यही नहीं अगर आपको शरारा गरारा पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप मार्केट से व्हाइट कलर का कपड़ा और लेस खरीद कर इस तरह से खूबसूरत शरारा बनवा सकती हैं। आप अपनी साइज के हिसाब से टेलर की मदद लेकर सेम टू सेम ड्रेस बनवा सकती है। इसे पहनकर आप किसी भी तरह के शादी फंक्शन में जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Chikankari Saree For Women: हर फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 खूबसूरत चिकनकारी साड़ी, डिजाइन देख खरीदने का करेगा मन

3 - 2025-05-09T145305.760

खूबसूरत कुर्ता पैंट सेट

अगर आप सिंपल और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आप मार्केट से व्हाइट कलर का चिकनकारी कपड़ा या डिजाइनर कपड़ा खरीद कर अपनी साइज के हिसाब से टेलर से इस खूबसूरत कुर्ता पैंट सेट को बनवा सकती हैं। इसके साथ आप येलो या रेड कलर का दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

1 - 2025-05-09T145309.049

यह भी पढ़ें:Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-clothsvilla

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP