
खाने की बात आती है तो हम तमाम राज्यों, शहरों, देशों तक को याद कर लेते हैं। मगर पाकिस्तानी कुजीन की बात कम ही होती है। भारत और पाकिस्तान के अलग होने के बाद कई चीजों का हेर-फेर हुआ। इसी तरह कई सारे व्यंजनों का भी बंटवारा हुआ। बटर चिकन, तंदूरी चिकन, रुमाली रोटी कुछ ऐसी चीजें थीं जो यहां आ गईं। मगर आज बात पाकिस्तानी कुजीन से हटकर सिर्फ रोटियों की करते हैं। अगर आपको लगता है कि रुमाली रोटी ही पाकिस्तान में लोकप्रिय है तो ऐसा नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान की ऐसी लजीज और जायकेदार रोटियां हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आइए आज इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही कुछ रोटियों के बारे में बताएं।


केसर के फ्लेवर वाली यह पारंपरिक रोटी भारत में आपने खाई होगी। यह पाकिस्तान से ही बाकी क्षेत्रों तक पहुंची है। शीरमाल फारसी शब्द से बना जिसमें दूध, केसर, मैदा, चीनी से मिलाकर बनाया जाता है। मुगलई कुजीन का यह एक बहुत बड़ा हिस्सा है।

ताफतान भारत, पाकिस्तानी और ईरान कुजीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह रोटी शीरमाल की तरह लग सकती है, लेकिन यह उससे काफी अलग है। इसे दूध, दही, अंडों से बनाकर बेक किया जाता है। स्वाद के लिए इसमें केसर या इलायची भी डालते हैं। इसे सूप, स्ट्यू और स्पाइसी डिश के साथ खाया जाता है।

चिकन जैसी लजीज करी के साथ रोगनी नान बहुत अच्छी लगती है। यह एक ऐसी मुगलई रोटी है जिसे मैदे से बनाया जाता है। इसमें प्याज और खसखस जैसे मसालों को मिलाया जाता है। इसे बेक करने से पहले ऊपर से तिल डालते हैं, जिससे इसका फ्लेवर और भी बढ़ता है।

काक एक ऐसी रोटी है जो बंजारों के बीच काफी पॉपुलर हुई। हालांकि यह रोटी बेक करने के बाद हार्ड होती थी, इसे कई बार पत्थर की रोटी भी कहा जाता है। इसे बनाने का तरीका कुछ ऐसा है कि आटे को पत्थर पर लपेटकर आग पर पकाया जाता है। इसे नॉन वेजेटेरियन डिश के साथ मजे से खाएं (भारत की अलग-अलग रोटियां)।

यह मोटी रोटी कई रिलिजियस फेस्टिवल में बनाई जाती है। इसका बिस्किट जैसा टेक्सचर होता है। पाकिस्तान के साथ-साथ यह रोटी भारत के कुछ क्षेत्रों के साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और रशिया में पॉपुलर है।
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: नान 13 तरीके के होते हैं, जानें क्या है इनमें फर्क

इसे कई सारे नामों से पुकारा जाता है। कोई इसे कत्तमा कहता है तो कई कतमा, कतलामा भी कहता है। चूंकि इसे कई बार फोल्ड करके बनाया जाता है इसलिए इसका नाम कतलमा पड़ा। तुर्की में भी इस फ्लैटब्रेड को खूब खाया जाता है। वहां इसे डेजर्ट के साथ खाया जाता है।

आपने कुछ खानसामों को बड़ी सी रोटी के साथ खेलते हुए खूब देखा होगा। उस रोटी को रुमाली कहते हैं। इसे आटा और मैदा मिलाकर बनाते हैं और यह बहुत पतली होती है।
इसे भी पढ़ें: कढ़ाई पर बनाएं बाजार जैसे रुमाली रोटी, सीखें आसान विधि

चाप सोरो को एक तरह का पराठा समझ लीजिए, जिसे मीट की स्टफिंग से बनाया जाता है। इसमें आटे की 2 लोइयों को बेला जाता है और एक रोटी पर मीट का मसाला तैयार करके उसे स्टफ करते हैं। इसे किनारों से चिपकाकर बेक किया जाता है।

ये बेहद खास तरह बनने वाली पेशावरी नान है। इसके अंदर कई सारे ड्राई फ्रूट्स (पाचन के लिए ड्राई फ्रूट्स) स्टफ किए जाते हैं, जैसे- बादाम, सूखा नारियल, किशमिश डालकर पकाया जाता है। इसे बेक करके और तवे पर दोनों तरह से बनाया जा सकता है और इसे दाल, सब्जियों और नॉनवेज करी के साथ खाया जा सकता है।
इसके अलावा ऐसे कई रोटी और फ्लैटब्रेड्स हैं जिन्हें पाकिस्तान में खूब चाव से खाया जा सकता है। अगर आपने इन रोटी या चपाती का सेवन पहले किया है तो अपना अनुभाव हमारे कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, shutterstock, wikimedia, therecipespk, rashidahussain, carolinescooking, google searches