राजधानी के वो 10 रेलवे स्टेशन जिनके बारे में आपको भी नहीं पता होगा

दिल्ली के कितने रेलवे स्टेशन के नाम आपको पता हैं? चलिए यह छोड़िए, बताइए कि दिल्ली में कितने रेलवे स्टेशन हैं? नहीं पता, तो चलिए इस आर्टिकल में जान लीजिए।
Ankita Bangwal

दिल्ली भारत की राजधानी यूं ही नहीं कहलाई जाती। ऐसी कितनी समृद्ध स्मतिृयां हैं जो दिल्ली ने खुद में समेटे हुई है। यहां एक से बढ़कर एक किले हैं और ऐसी ऐतिहासिक इमारते हैं जो दिल्ली की पहचान हैं। दिल्ली में लगभग 46 रेलवे स्टेशन हैं क्या आपको पता है? आज इस आर्टिकल में हम कुछ Lesser Known रेलवे स्टेशन के बारे में आपको बताने वाले हैं।

 

1 दिल्ली सराय रोहिला रेलवे स्टेशन

दिल्ली सराय रोहिला रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे जंक्शन से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है। यह उत्तरी रेलवे क्षेत्र के दिल्ली डिवीजन द्वारा प्रबंधित किया जाता है। इसका सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन शास्त्री नगर है, जो कि रेड लाइन पर स्थित है।

 

10 कीर्तिनगर रेलवे स्टेशन

कीर्ति नगर रेलवे स्टेशन एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है जो पश्चिम दिल्ली जिले में स्थित है। इसका कोड KRTN है। स्टेशन दिल्ली उपनगरीय रेलवे का हिस्सा है। इसमें 4 प्लेटफॉर्म शामिल हैं (दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन)।

इसके अलावा और भी रेलवे स्टेशन हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

2 सेवा नगर रेलवे स्टेशन

सेवा नगर रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन उत्तरी रेलवे के अंतर्गत आता है। यह लोधी कॉलोनी में स्थित है और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्टेशन दिल्ली में सेवा नगर के निकटतम है। इसके अलावा जंगपुरा और लाजपत मेट्रो स्टेशन भी इससे 1 किलोमीटर दूरी पर हैं। 

 

3 दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन

दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन ओल्ड रोहतक आरडी, सराय रोहिला में स्थित है। पुल बंगश स्टेशन दिल्ली में किशनगंज का निकटतम मेट्रो स्टेशन है और यह भी रेड लाइन पर स्थित है। 

 

4 दया बस्ती रेलवे स्टेशन

दयाबास्ती रेलवे स्टेशन दयाबास्ती में एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन है,जो उत्तरी दिल्ली जिले का एक आवासीय और वाणिज्यिक पड़ोस है। स्टेशन में चार प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं। दया बस्ती के निकटतम स्टेशन इंदरलोक है जो स्टेशन से 4 मिनट की दूरी पर है। 

 

5 घेवरा रेलवे स्टेशन

घेवरा मेट्रो स्टेशन दिल्ली के पश्चिम दिल्ली जिले में दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर स्थित है। मुंडका औद्योगिक क्षेत्र (MIA) मेट्रो इस रेलवे स्टेशन के सबसे पास है। इसके 3 प्लेटफॉर्म है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन

 
 

6 दिल्ली शाहदरा जंक्शन

दिल्ली शाहदरा जंक्शन रेलवे स्टेशन शाहदारा में स्थित है और यह पूर्वी दिल्ली जिले में है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है और इसे दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से माना जाता है।

 

7 ओखला रेलवे स्टेशन

ओखला रेलवे स्टेशन पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में है और इसे इसका कोड OKA से जाना जाता है। यह स्टेशन दिल्ली उपनगरीय रेलवे का हिस्सा है। स्टेशन में सात प्लेटफॉर्म हैं। कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन इसके पास है।

 

8 तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन

तुगलकबाद रेलवे स्टेशन कानपुर-तंदला-अगरा-दली लाइन पर है। यह दिल्ली के भारतीय संघ क्षेत्र में स्थित है। सरिता विहार मेट्रो स्टेशन इसके पास है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं भारत के सबसे गंदे रेलवे स्टेशन, यहां आप भी नहीं जाना चाहेंगे

 

9 दिल्ली आजादपुर रेलवे स्टेशन

नया आज़ादपुर रेलवे स्टेशन, आज़ादपुर में एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन है जो उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में है। इसे NDAZ कोड से पहचाना जाता है। यह दिल्ली उपनगरीय रेलवे का हिस्सा है। 

 
Indian railway Railway Stations Delhi Railway Station Travel Travel Diary