Sat Mar 14, 2026 | Updated 06:36 AM IST
herzindagi

सिलेंडर में कम है LPG गैस तो काम आएंगे ये कुकिंग हैक्स

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल गैस सिलेंडर का ही किया जाता है क्योंकि महिलाएं पूरे दिन लगभग कुछ न कुछ पकाती ही रहती हैं। इसलिए सबसे ज्यादा खपत गैस की ही होती है। इसलिए महिलाएं सिलेंडर के रखरखाव पर काफी ध्यान देते हैं और अपने गैस को पूरे महीने चलाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि सिलेंडर में गैस कम होती है और हमारा काम ज्यादा होता है।&nbsp; कई बार बजट के कारण तो कई बार समय न होने के कारण सिलेंडर टाइम पर नहीं आ पाता है। इसलिए अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके सिलेंडर में गैस कम रह गई है, तो कम सिलेंडर गैस में बहुत सारा काम कर सकती हैं। क्योंकि आज हम आपके साथ कुछ ऐसे कुकिंग हैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम गैस में भी कुकिंग कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 20 Jul 2022, 19:07 IST

ड्राई बर्तनों का करें इस्तेमाल

Create Image :

आप चाहती हैं कि आपकी गैस कम खर्च हो, तो आप गीले बर्तन न इस्तेमाल करें। क्योंकि गीले बर्तन इस्तेमाल करने से गैस ज्यादा खर्च होती है। इसलिए अगर आप कुछ भी पका रही हैं, तो आप पहले बर्तनों को सूखा लें। इसके बाद ही गैस पर रखें।

खाने को ओवर कुक न करें

Create Image :

आप जितनी जरूरत हो उतना ही खाना पकाएं। क्योंकि अगर आप खाने को ज्यादा पकाती हैं, तो इससे आपके खाने न सिर्फ देर में बनेगा बल्कि आपकी गैस भी जल्दी खत्म हो जाएगी। इसलिए कोशिश करें कि आप खाने को पकने में जितना टाइम लगता है, तो उतना टाइम तक ही पकाएं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- कुकिंग करते वक्त होने वाली इन गलतियों से खाने का टेस्ट हो सकता है खराब

 

सही मात्रा में डालें पानी 

Create Image :

अगर आप खाने में जरूरत से ज्यादा पानी डालती हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी गैस ज्यादा लगेगी बल्कि आपका खाना देर से भी बनेगा। इसलिए आप खाने में पानी को नापकर ही डालें और कोशिश करें कि खाने को हल्की आंच पर पकाएं। क्योंकि इससे पानी जल्दी खत्म नहीं होगा और आपका खाना पक भी जाएगा।  

प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल

Create Image :

मीट, चिकन, दालें और कुछ सब्जियों को उबालने में गैस की ज्यादा खपत होती है, इसलिए ऐसी सब्जियों या मीट को कुक करने के लिए हमेशा प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। या हो सके तो इसे पहले माइक्रोवेव में डालकर सेमी कुक कर लें। आपको बता दें कि गैस की तुलना में माइक्रोवेव में मीट या चिकन जल्दी पकता है।

नॉन स्टिक पैन का करें इस्तेमाल

Create Image :

अगर आपकी गैस कम जल रही है या फिर सिलेंडर में गैस कम है, तो आप नॉन स्टिक पैन का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि इससे न सिर्फ आपका खाना बिल्कुल परफेक्ट बनेगा बल्कि खाना जलेगा भी नहीं। साथ ही, आपके सिलेंडर की बचत भी हो जाएगी। 

 

थर्मस बोतल का करें इस्तेमाल

Create Image :

आप चाय या फिर कोई गर्म पानी का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं, तो आप थर्मस में एक बार में चाय या पानी को गर्म कर रख सकती हैं। इससे आपको बार-बार पानी गर्म करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपकी गैस की लागत भी कम होगी। (किचन का काम करने के 10 हैक्स)

हल्की गैस का करें इस्तेमाल

Create Image :

आप खाना बनाते वक्त गैस की हल्की आंच कर सकती हैं। क्योंकि तेज आंच करने के बाद  खाना जल जाएगा या फिर अंदर से कच्चा रहेगा। वर्ना आप कोशिश करें कि इसे हमेशा मध्यम आंच पर ही खाना बनाएं, क्योंकि तेज आंच इस्तेमाल करने से गैस भी अधिक खर्च होगी।

बर्नर को करें क्लीन

Create Image :

अगर आपकी गैस कम जल रही है या फिर गैस बार-बार बंद हो रही है, तो ऐसे में आपका खान बनने में देर लग सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप गैस के बर्नर को अच्छी तरह से साफ करें और फिर इस्तेमाल करें। (बर्नर को साफ करने के आसान टिप्‍स)

फ्रिज से निकालकर चीजें इस्तेमाल करें 

Create Image :

आप फ्रोजन फूड, दूध, सब्जियों को पकाने से कम से कम 1-2 घंटे पहले फ्रिज से निकाल लें। यानि गैस को रूम टेंपरेचर पर करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे गैस की खपत कम होगी और आपका खाना भी आसानी से भी पक जाएगा। 

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी और सिलेंडर में गैस कम होने के बाद भी बचत कर सकेंगे। अगर आपको कोई और अमेजिंग हैक पता हो तो वो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें और ऐसी ही कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी। 

How to Use Less Lpg Gas in Kitchen| सिलेंडर में कम है LPG कैसे करें इस्तेमाल| Cylinder Kaise Bachaye | how to cook properly if you have less lpg gas | Herzindagi