ये हैं भारत की 8 प्रसिद्ध स्मारकें जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है, आप भी जानें

भारत में ऐसे कई प्रसिद्ध स्मारक है, जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है। आइए कुछ स्मारकों के बारे में जानते हैं।
Sahitya Maurya

भारत का इतिहास विशाल है। भारत में मौजूद महल, इमारत, फोर्ट और मकबरा का इतिहास भी भारतीय इतिहास में मनाये रखता है। भारत के अलग-अलग राज्य और शहर में मौजूद मकबरा इतिहास में ज़रूर जिक्र किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको उन मकबरे या समाधी स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है। आइए जानते हैं।

1 ताजमहल

विश्व के सात अजूबों में एक ताजमहल को इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम लिया जाए तो फिर कोई गलती नहीं होगी। जी हां, मुमताज की याद में बनवाया गया दुनिया का एकमात्र ऐसा महल है जिसे देखने के लिए हर रोज हजारों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था।

2 मस्तानी की समाधि स्थल

महान पेशवा बाजीराव की समाधि के बारे में तो हर कोई जनता है लेकिन मस्तानी की समाधि स्थल के बारे में अधिक लोग नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पबल में आज भी मस्तानी की समाधि स्थल मौजूद है।

3 रज़िया सुल्तान का मकबरा

किसी समय दिल्ली के तख़्त पर राज करने वाली एकमात्र महिला शासक रजिया सुल्तान का मकबरा पुरानी दिल्ली में मौजूद है। संकरी गलियों में होने के चलते मकबरे पर घूमने के लिए बहुत कम लोग जाते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 1236 ई० से 1240 ई० तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया था।

4 बीबी का मकबरा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मौजूद बीबी का मकबरा एक मुग़ल कालीन मकबरा है। इस फेमस मकबरे का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब ने लगभग 1660 के आसपास करावाया था। आपको बता दें कि इस मकबरा को मिनी ताजमहल भी कहा जाता है।

5 जोधा बाई की समाधि

मुग़ल साम्राज्य की सबसे शक्तिशाली महिलाओं और अकबर की सबसे प्रिय पत्नी की समाधि भी एक ऐतिहासिक इमारत है। आगरा में मौजूद जोधा बाई की समाधि को जोधा बाई की छतरी भी कहा जाता है। इसे टॉम्ब ऑफ मरियम-उज-ज़मानी नाम से भी जाना जाता है।

6 रानी लक्ष्मी बाई की समाधि

ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मी बाई की समाधि ग्वालियर में मौजूद है। यह समाधि फूल बाग में स्थित है। आज भी हर हजारों लोग इस समाधि का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

7 पद्मावती समाधि स्थल

चित्तौर का गौरवशाली इतिहास सिर्फ राजपूतों के लिए नहीं बल्कि पाठकों के लिए बेहद मायने रखता है। कहा जाता है कि जिस अग्नि कुंड में पद्मावती समाधि ली वो आज भी चित्तौरगढ़ में मौजूद है और लोग घूमने के लिए जाते रहते हैं।

8 चंद बीबी का मकबरा

एक राजकुमारी, एक रानी और मुग़ल बादशाह अकबर की सेना को जमकर टक्कर देने वाली चंद बीबी का मकबरा बीजापुर में मौजूद है। चंद बीबी का मकबरा को चांद खातून या चांद सुल्ताना के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने बनाया था। हालांकि, कुछ लोगों का मत है कि यह औरंगजेब के पुत्र आदिल ने बनवाया था।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Tajmahal Monuments Of India Historical Places indian history