Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:52 PM IST HZ Awards 2026

नवरात्रि में मां दुर्गा के इन 8 मंदिरों में आप भी दर्शन करने पहुंचें, मुरादे होंगी पूरी

देवी दुर्गा भारत में हिन्दू धर्म के सबसे पूजनीय देवी में से एक हैं। मां दुर्गा को भारत में कष्ट हरणी, पाप नाशनी आदि कई शक्ति के नाम से जाना जाता है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक है और 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।&nbsp; नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त भी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए फेमस और पवित्र मंदिरों में जाते रहते हैं।<strong> ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में माता का दर्शन करना चाहते हैं तो इन पवित्र मंदिरों में जा सकते हैं। आइए जानते हैं।</strong>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 15 Sep 2022, 17:09 IST

वैष्णो देवी मंदिर

Create Image :

समुद्र तल से लगभग 15 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर त्रिकुट पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मां दुर्गा का पवित्र स्थान है। मान्यताओं के अनुसार जो भी वैष्णो देवी का दर्शन करता है तो उनकी सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि में यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मनसा देवी

Create Image :

कहा जाता है कि उत्तराखंड में स्थित मनसा देवी का नाम इस विश्वास से पड़ा कि देवी अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी कर देती हैं। यह मंदिर इस कदर पवित्र है कि उत्तराखंड के लगभग हर शहर से मां का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि में यहां हर दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है।

नैना देवी

Create Image :

उत्तराखंड के नैनीताल में नैनी झील के किनारे स्थित नैना देवी मंदिर भारत के लगभग हर शहर, जिला और कस्बों में फेमस है। इस मंदिर को भारत में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर देवी सती की आंखों के लिए समर्पित है। कहा जाता है कि मंदिर उसी जगह बना है जहां देवी सती की नज़र पृथ्वी पर गिरी थी।

कामाख्या देवी मंदिर

Create Image :

असम की राजधानी गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित कामाख्या देवी मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। कामाख्या मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस पवित्र मंदिर का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी है। नवरात्रि में यहां हर रोज हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

चामुंडा देवी मंदिर

Create Image :

हिमाचल प्रदेश में स्थित चामुंडा देवी का मंदिर प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में से एक है। चामुंडा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां स्थापित देवी को दुर्गा मां के सबसे शक्तिशाली अवतारों में एक माना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर के अंदर एक तलब है जिसमें डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं।

करणी माता मंदिर

Create Image :

भारत के पवित्र दुर्गा मंदिरों में से एक करणी माता राजस्थान के बीकानेर शहर में मौजूद है। यह मंदिर दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर की अनूठी विशेषता चूहों की आबादी हैं जो मंदिर के अंदर निवास करते हैं।  

मां ब्रह्मचारिणी मंदिर

Create Image :

उत्तर प्रदेश के काशी में स्थित मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर भी एक प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है। गंगा किनारे स्थित इस मंदिर में नवरात्र के दिनों में भक्तों की लाइन लगी रहती हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से मां के दरबार में पहुंचते हैं उसकी सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं।

 

अम्बा मंदिर

Create Image :

गुजरात के जूनागढ़ में स्थित अंबा मंदिर देवी 51 शक्ति पीठो में से एक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर नवविवाहित जोड़े दर्शन करते हैं तो उनकी सभी मुराद पूरी हो जाती है। नवरात्र के दिनों में यहां देश के हर कोने से लोग पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Famous Durga Temples| दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिर| Famous Durga Mandir Ke Bare Me | famous durga temples in india | Herzindagi