चाय के साथ ट्राई करें पराठे की यह डिफरेंट वैरायटी 

अगर आप चाय के साथ एक ही तरह की वैरायटी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो आप पराठे की यह 10 डिफरेंट वैरायटी ट्राई कर सकती हैं। 
Shadma Muskan

जब भी हमें भूख लगती है और तब हमें खाने में गरमा-गरम पराठे मिल जाएं, तो मज़ा आ ही जाता है। वैसे तो पराठे किसी भी चीज के हों, अचार, चटनी या फिर सब्जी के साथ बढ़िया ही लगते हैं। लेकिन जब बात चाय की आती है तो उसके साथ पराठे का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। वैसे तो, आप कई तरह के पराठे बनाती और उनका स्वाद उठाती होंगी। घर पर आप कभी आलू, कभी पनीर तो कभी सब्जियां भर कर अलग-अलग तरीके से पराठे बनाती रहती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए 10 तरह के पराठों की वैरायटी लेकर आए हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर खाने में लगभग हर दिन ट्राई कर सकती हैं।

 

1 आलू का पराठा

भारतीय व्यंजनों में आलू पराठा सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे नाश्ते से लेकर डिनर में खाया जाता है। आलू का परांठा वैसे तो हर राज्य में खाया जाता है लेकिन जब बात पंजाब की हो और पंजाबी आलू का परांठा याद ना आए, ये भला कैसे हो सकता है। आपको बता दें कि पंजाबी आलू का परांठा मैश किए हुए आलू और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। आप आलू का परांठे में ऊपर से मक्खन डालें और लस्सी के साथ गरमा-गरम पराठे का लुत्फ उठाएं। 

 

2 पनीर का पराठा

अगर आप आलू का पराठा नहीं खाना चाहती हैं, तो आप पनीर का पराठा बनाकर खा सकती हैं। इसके लिए, आप पराठे में पनीर को कद्दूकस करके भर सकती हैं या इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज़ को भी डाल सकती हैं। एक बार ज़रूर ट्राई करें यकीनन यह आपको बहुत पसंद आएगा। 

 

3 सब्जी का पराठा

सब्जी का पराठा एक पौष्टिक और मुंह में पानी लाने वाला भारतीय व्यंजन है, जो गेहूं के आटे और ताजी हरी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। यह ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर है। आप सब्जी का पराठा बची हुई सब्जी से भी बना सकती हैं। इसे आम के अचार के साथ ट्राई करके देखे यकीनन आप अपनी उंगलियां चाटती रह जाएंगी। 

 

4 दाल का पराठा

यह स्वादिष्ट भारतीय पराठा प्रोटीन से भरपूर है, जिसे दाल और साबुत गेहूं के आटे के अनोखे मेल से तैयार किया जाता है। यह पराठा आयरन से भरपूर है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसे ज्यादातर मिर्च के अचार के साथ खाया जाता है। (चने की दाल के पराठे की रेसिपी)

 
 

5 मेथी का पराठा 

मेथी और पनीर से बना ये पराठा बेहद लाजवाब व्यंजन है। यह पराठा न केवल हेल्दी होता है, बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। आप इसे दही या अचार के साथ परोस सकती हैं। आप सभी को इस स्वादिष्ट पराठे का मज़ा जरूर लेना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें-इस बार चाय के साथ बनाएं मेथी पनीर का परांठा, जानिए आसान विधि

6 हलवा का पराठा

अगर आपके बच्चे मसालेदार पराठे नहीं खाते हैं, तो आप उन्हें मीठा या हलवा पराठा बनाकर दे सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे पिसी चीनी, दूध, गेहूं के आटे से या सूजी के हलवे से तैयार कर सकती हैं। 

 

7 गोभी का पराठा

इन पराठों के अलावा, भारत में गोभी का पराठा भी बहुत लोकप्रिय है। इसे कद्दूकस की हुई फूलगोभी और विभिन्न मसालों के साथ तैयार किया जाता है। आप स्वाद को और ट्विस्ट देने के लिए मैश किए हुए आलू और क्रम्बल पनीर भी डाल सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- पराठा है बनाना तो इस बार घर पर बनाएं टेस्टी चीज चिली पराठा

8 प्याज का पराठा

टमाटर, धनिया और प्याज का मसालेदार मिश्रण, इस व्यंजन को तीखा और अच्छा बनाता है और भारतीय रेस्तरां में यह पराठा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसे आटे और प्याज के मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है। 

 

9 सत्तू का पराठा

भुना हुआ बेसन और सत्तू से बना पराठा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, यह पराठा इतना लोकप्रिय नहीं है। लेकिन फिर भी यह आमतौर पर कई घरों में खाया जाता है। सत्तू के पराठे को आप भुनी हुई चना दाल और अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं।   

 
Food Suji paratha 5-minute Recipes Easy Breakfast Recipes