ईद में बनने वाले ये अलग-अलग डिश आपके मुंह में ला देगी पानी

ईद के दिन दो चीजों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, एक चांद का और दूसरा कई तरह के पकवान का। पारंपरिक तौर पर बनने वाले इन पकवानों को आप भी इस ईद जरूर बनाकर देखें।
Gayatree Verma

ईद के दूसरे दिन मुझे सबसे ज्यादा इंतजार रहता था मेरी सहेली हीना के यहां से आने वाले काबुली पुलाव और चिकन शामी कबाब का। सारे दोस्त उसके टिफिन को झट से खाली कर देते थे। हो भी क्यों न, ईद और लजीज पकवानों का तो गहरा संबंध है। ईद के मौके पर लोग तरह-तरह के व्यंजन बनाते और परोसते हैं। पारंपरिक तौर पर बनने वाले इन पकवानों में शीर खुरमा, शाही टुकड़ा, काबुली पुलाव और चिकन शामी कबाब आदि शामिल है। इसके साथ ही गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है और बच्चों को ईदी दी जाती है। इस ईद आप भी क्यों इन डिशेज को ट्राई करें और अपने परिवार वालों और दोस्तों को इनका स्वाद चखाएं। 

1 शीर खुरमा

ईद हो और शीर खुरमा या शीर कोरमा न बने, यह तो नामुमकिन है। इसके बिना ईद, ईद जैसी नहीं रहती है। शीर खुरमा एक खास तरह की सेवई है जो विशेष तौर पर ईद और रमजान के खास मौके पर बनाई जाती है। दूध और सूखे मेवे के मिश्रण से इसे बनाया जाता है। साथ ही इसमें बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, केसर जैसे ड्राईफ्रूट्स डाले जाते हैं। आप भी इसे घर पर बना सकती हैं। इसमें अलग स्वाद लाने के लिए आप ऊपर से केवड़ा एसेंस या गुलाब जल डाल सकती हैं जो पूरे शीर खुरमा का स्वाद और सुगंध, दोनों बदल देगा। 

2 शाही टुकड़ा

यह एक ब्रेड डेजर्ट रेसिपी है। इसका तो नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे आप होली और दिवाली के मौके पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए ब्रेड के टुकड़ों को खालिस देशी घी में तलकर, चाशनी में भिगोकर और फिर ऊपर से रबड़ी डाली जाती है। इस एक टुकड़े को हाथ में उठाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। 

3 काबुली पुलाव

काबुली पुलाव को मेन कोर्स में बनाया जाता है। इसे अफगानिस्तान और अन्य सेंट्रल एशियन देशों में पिलाफ कहते हैं। इसे वेज और नॉन वेज दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। इसमें भी कई सारे ड्राईफ्रूट्स डाले जाते हैं। आप चाहें तो इसे अनारदाना डालकर सर्व कर सकती हैं। अपने टेस्ट के अनुसार इसमें गाजर बीन्स आदि भी मिक्स कर सकती हैं। 

4 चिकन शामी कबाब

ईद के मौके पर कबाब न बनें यह कैसे हो सकता है। खासकर की चिकन शामी कबाब। यह मुगलाई डिश आपको हर घर में मिलेगी। चिकन के अलावा मटन शामी कबाब भी बड़े चाव से खाएं जाते हैं। वेज खाने वालों के लिए चने से बने कबाब भी पेश किए जाते हैं। जूसी चिकन पीस को काट कर चना दाल और मसालों के मिश्रण के साथ मिक्स किया जाता है। इनकी टिक्कियां बनाकर क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है। इस रेसिपी को घर पर बनाना आसान है।

5 फालसा शर्बत

यह खाने के अंत में लोगों को दिया जाता है। इस टेस्टी और क्लासिक शर्बत की एक सिप ही आपको रिफ्रेश कर देगी और आपका पेट भर देगी। यकीन ना हो तो खुद ट्राई करके देख लें। इससे खाना आसानी से पच भी जाता है। 

Read More: फालसे का शर्बत आपकी बॉडी को करेगा डिटॉक्स और रखेगा हेल्दी

6 गवल का गजरेला (गाजर का हलवा)

इफ्तार के आखिर में मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए गवल का गजरेला दिया जाता है। इसे अलग तरीके से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए गाजर को उसी तरह से क्रश किया जाता है जैसे गाजर का हलवा तैयार करने के लिए किया जाता है। फिर इसमें डिजर्ट मिल्क, खोया, राइस, और नट्स मिलाकर पकाया जाता है। 

तो आप भी आने वाले वीकेंड पर इन डिशेज को अपने घर में जरूर ट्राई करें।

शीर खुरमा शाही टुकड़ा काबुली पुलाव फालसा शर्बत गवल का गजरेला गाजर का हलवा Gajar ka halwa Shahi tukda Eid