बिना टमाटर आसानी से बनाएं ये डिशेज

ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिन्हें बिना टमाटर के बनाया जा सकता है। टमाटर के बिना सब्जी बनाना बेहद आसान है।
Hema Pant
  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 25 Nov 2021, 20:11 IST

देश में महंगाई की मार पड़ी है। इस स्थिती में हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सब्जियां दिन पर दिन महंगी होती जा रही हैं। टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में किया जाता है। लेकिन टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से आम जनता इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। लेकिन आज हम आपके लिए बिना टमाटर की डिशेज लेकर आए हैं। ऐसी कई डिशेज हैं, जिन्हें आप बिना टमाटर के बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन डिशेज के बारे में। 

 

1 भिंडी की सब्जी

भिंडी की सब्जी असली मायने में बिना टमाटर के ही अच्छी लगती है। भिंडी की सब्जी से टमाटर में गीलापन आ जाता है। आप टमाटर की जगह केवल प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। भिंडी की सब्जी में प्याज अलग स्वाद देगा। हालांकि,आप भिंडी की सब्जी को सिर्फ मसालों के साथ फ्राई करके भी बना सकती हैं। 

10 पालक पनीर

ज्यादातर लोग पालक पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं। पालक पनीर की सब्जी को बनाना काफी आसान है। पालक पनीर बनाने के लिए आपको टमाटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप टमाटर की जगह करी को गाढ़ा करने के लिए मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। मलाई से पालक पनीर की सब्जी में गाढ़ापन आ जाता है। 


2 करेला की सब्जी

हम सभी करेला के सब्जी खाना पंसद नहीं करते हैं। लेकिन करेला को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। आप करेला में टमाटर डालने के बजाय इसे केवल फ्राई करके बना सकती हैं। अन्य तरीके से करेला की सब्जी बनाने के लिए आप चन्ने की दाल का भी उपयोग कर सकती हैं। चन्ने की दाल से करेला की सब्जी में किस्प्रीनेस आ जाती है। 

 

3 अरबी की सब्जी

अरबी की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आप अरबी की सब्जी को केवल भूनकर भी बना सकती हैं। अरबी की सब्जी में टमाटर की जरूरत नहीं होती है। अरबी की सब्जी का स्वाद दोगुना करने के लिए आप इसमें सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा सकती हैं। सूखी लाल मिर्च का तड़का सब्जी के फ्लेवर को बदल देगा। 

4 आलू मटर

इस वीकेंड आप सूखी आलू मटर की सब्जी बना सकती हैं। इस बार आलू मटर की सब्जी में टमाटर का इस्तेमाल न करें। टमाटर की जगह आप सिर्फ प्याज से आलू मटर की सब्जी बना सकती हैं। आलू मटर की सब्जी बनाने के लिए आपको जीरा,आलू और मटर की आवश्यकता होगी। इन सभी को अच्छे से एक साथ फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें नमक, मिर्च और हल्दी पाउडर डाल लें। सूखी आलू मटर की सब्जी के साथ रायता परोसें। 

5 कोफता

अक्सर लोगों को कोफते की सब्जी पसंद आती है। कोफते को आप केवल प्याज के साथ बना सकते हैं। साथ ही कोफते की सब्जी में गाढ़ेपन के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन करी में गाढ़ापन लाएगा। बेसन के बजाय आप मलाई भी डाल सकती हैं। यह कोफते की सब्जी को क्रीमी फ्लेवर देगा। क्रीम से भी करी गाढ़ी होती है। 

6 आलू गोभी

आलू गोभी की सब्जी में टमाटर की जरूरत नहीं पड़ती है। आलू गोभी को प्याज के साथ फ्राई करके बनाएं। यह आलू गोभी बनाने का  बेहद ही आसान तरीका है। आलू गोभी में आप अन्य सब्जियां में मिलाकर बना सकती हैं। यह आलू गोभी की सब्जी को और  टेस्टी बना देगा। 

इसे भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल से आलू गोभी की सब्जी

7 साग

साग को सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। साग को आप बिना टमाटर के भी बना सकती हैं। साग बनाने के लिए आपको टमाटर और प्याज दोनों की जरूरत नहीं होती है। आप केवल मसाले डालकर साग बना सकती हैं। साग में सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। यह साग के स्वाद को दोगुना कर देगा। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 टिप्स की मदद से बनाएं हरे साग, ना ही खराब होगा रंग और ना आएगा कड़वा स्वाद

8 कढ़ी

ज्यादातर लोगों को कढ़ी बेहद पसंद होती है। हर राज्य, शहर में कढ़ी को बनाने का अलग-अलग तरीका है। कढ़ी बनाने के लिए आप बेसन का उपयोग कर सकते हैं। बेसन से आपकी कढ़ी गाढ़ी हो जाएगी। 

9 भरवा बैंगन

भरवा बैंगन की सब्जी को लोग बड़े चाव से खाते हैं। हर कोई भरवा बैंगन को अपने तरीके से बनाता है। भरवा बैंगन की सब्जी को बिना टमाटर के भी बनाया जा सकता है। आप भरवा बैंगन बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्याज भरवा बैंगन के फ्लेवर को दोगुना कर देगा। भरवा बैंगन बनाने के लिए प्याज को अच्छे से भून लें। आप अपनी पसंद अनुसार मसाले चुन सकती हैं। 

5 Minute Recipe Kofta recipe Saag Recipe