Richa Chadha Baby Girl: हीरामंडी फेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और मिर्जापुर के गुड्डू भैया बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Richa Chadha Baby Girl: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। इनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

richa chadha and ali fazal welcome new born baby girl

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर नई खुशियां आईं हैं। आपको बता दें कि इस जोड़ी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल ने यह जानकार फैंस के साथ शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि हमें बताते हुए यह खुशी हो रही है कि हमारे घर में हेल्दी बेबी ने 16 जुलाई को जन्म लिया है। इस गुड न्यूज के बाद हर कोई खुश नजर आ रहा है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की गुड न्यूज

Richa chadha born baby girl

बेटी के जन्म के बाद इस कपल ने इस जानकारी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि बेटी के जन्म से घर में हर कोई खुश है। हमारी बेटी को बहुत सारी दुआएं मिल रही हैं। साथ ही, जो भी हमारे शुभचिंतक हैं वो हमारी बेटी को अपना ढेर सारा आशीर्वाद भेज रहे हैं, जिसके लिए हम उनका तेह दिल से शुक्रियादा करना चाहते हैं। फिलहाल यह पोस्ट अभी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया गया है।

ऋचा चड्ढा ने काफी समय तक चुपाई प्रेग्नेंसी की न्यूज

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को काफी समय तक छुपा रखा। लेकिन इस खबर की जानकारी उनकी आने वाली सीरीज हीरामंडी के प्रमोशन के समय पता चला। जब उनका बेबी बंप नजर आया। इसके बाद से ही हर कोई इनके बच्चे के आने का इंतजार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: पेरेंट्स बनने वाले हैं अली फजल और ऋचा चड्ढा, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

शेयर किया था मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें

हाल ही में ऋचा चड्ढा अपने मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने एक मंत्र शेयर किया था। ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥ साथ ही, उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन को भी ऑफ कर दिया था, जिसके जानकारी खुद उन्होंने पोस्ट में शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा मैंने कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है क्योंकि पहली बार इतनी प्राइवेट चीज शेयर की है।

इस साल हुई थी ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

बता दें ऋचा चड्ढा और अली फजल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद उन्होंने साल 2024 में ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर की थी। जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आए थे। प्रेग्नेंसी के टाइम में ऋचा चड्ढा ने काम करना बिल्कुल नहीं छोड़ा था। वह इस समय भी काफी एक्टिव नजर आईं थी।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान को ऑफर हुई थी ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर', इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP