herzindagi
mumtaz

एक्ट्रेस मुमताज ने आशा भोसले के साथ किया डांस, देखें खूबसूरत वीडियो

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">मुमताज&nbsp;और&nbsp;आशा&nbsp;भोसले&nbsp;का&nbsp;ज़बरदस्त&nbsp;डांस&nbsp;वीडियो&nbsp;हुआ&nbsp;सोशल&nbsp;मीडिया&nbsp;पर&nbsp;वायरल,&nbsp;देखें&nbsp;यह&nbsp;ख़ास&nbsp;डांस&nbsp;वीडियो&hellip;</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr">&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 12:21 IST

मुमताज और आशा भोसले का एक वीडियो बीते दिन से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक तरह आशा भोंसले नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और एक्ट्रेस मुमताज़। दोनों ने अपनी उम्र को भूलकर जमकर डांस किया है उनके अग़ल- बग़ल में मौजूद लोग उनके इस डांस को देखकर हैरान हो रहे हैं। 

मुमताज और आशा भोसले का डांस वीडियो

 

70 के दशक का सबसे मशहूर गाना कोई शहरी बाबू दिल लहरी बाबू तो आपने सुना ही होगा। इस गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इस गाने पर मुमताज और आशा भोसले ने डांस किया है उनके इस डांस को दर्शक काफ़ी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं दोनों की लुक की बात करें तो यह कहना मुश्किल होगा कि वह 1960 के दशक की अभिनेत्रीयां है। दोनों अब भी पहले की तरह ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं। यह डांस वीडियो किसी हाउस पार्टी का लग रहा है। जहां दोनों ही अभिनेत्रियां इस ख़ास गाने पर झूमकर डांस करते नज़र आ रही है।

मुमताज अपने ज़माने की है ख़ास अभिनेत्री

गुजरे जमाने की अभिनेत्री मुमताज की पहचान की मोहताज नहीं है, उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है ।उन्होंने रोटी, दो रास्ते, आप की कसम, हरे रामा हरे कृष्णा, ब्रह्मचारी जैसी कई सुपरहिट फ़िल्मों में अभिनय किया है। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वह आशा भोसले के साथ डांस करते नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े: मुमताज की शादी की खबर पर कुछ ऐसा था राजेश खन्ना का रिएक्शन

वहीं बात मुमताज़ करियर की करें तो उन्होंने क़रीब 100 फ़िल्में की है। जिनमें लगभग 60 फिल्में हिट या सुपरहिट रहीं है। यह बात हम नहीं बल्कि बीबीसी की रिपोर्ट बताती हैं। वहीं 'खिलौना' फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

इसे भी पढ़े: राजेश खन्ना के ‘नौकर’ बने थे उनकी दोनों बेटियों के हीरो, जानें पूरा किस्सा

आशा भोसले अपने जमाने की हैं बेहतरीन सिंगर

आशा भोसले ने 1943 से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में उन्होंने ख़ुद कहा था कि वह 12 हज़ार से ज़्यादा गाने गा चुकी हैं। आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।  रिपोर्ट्स के माने तो, उन्होंने 1947 से उन्होंने 20 भारतीय भाषाओं में 11000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

 

 

 

Image Credit - Instagram  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।