दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के खूबसूरत और पॉवर कपल्स में होती है। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दोनों एक नन्ही परी के पैरेंट्स बनें हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में साल 2018 में आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी इवेंट्स तक में, हमेशा खुलकर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। आज वेडिंग एनिवर्सरी पर भी रणवीर ने दीपिका पर खास अंदाज में प्यार लुटाया है और उन्हें विश किया है। चलिए, आपको दिखाते हैं रणवीर का खूबूसरत पोस्ट।
रणवीर ने शादी की सालगिरह पर लुटाया दीपिका पर प्यार
View this post on Instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने दीपिका की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, "हर दिन पत्नी की सराहना करने के लिए है, लेकिन आज सबसे खास दिन है...हैप्पी एनिवर्सरी...मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।" इस पोस्ट पर बी-टाउन सेलेब्स और फैंस भी प्यार बरसा रहे हैं और कपल को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं।
रणवीर और दीपिका की जिंदगी में आई है नन्ही परी
View this post on Instagram
कुछ महीनों पहले दीपिका-रणवीर की जिंदगी में नन्ही परी ने कदम रखा है। दोनों ने अपनी लिटिल प्रिंसेस को दुआ पादुकोण सिंह नाम दिया है। दीपिका इन दिनों अपनी नन्ही परी की देखभाल में लगी हैं और अक्सर न्यू मॉम से जुड़े पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए हैं। इस फिल्म को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है।
बेहद खास है दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी
View this post on Instagram
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी काफी खास है। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने बाद साल 2018 में एक-दूसरे को हमसफर बनाया। रणवीर हमेशा ही दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार काफी खुलकर करते हैं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' के सेट पर हुई थी। आज इनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ियों में शुमार है।
आपको दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Ranveer Singh, Deepika Padukone
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों