herzindagi
image

91 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया 'तौबा तौबा' सॉन्ग, हुक स्टेप भी किया परफॉर्म, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

Asha Bhosle Viral Video Tauba Tauba Song: आशा भोसले ने 91 साल की उम्र में दुबई के कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने तौबा-तौबा को गाकर धूम मचा दी है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशा ताई, वीडियो में इस गाने में विक्की कौशल के हुक स्टेप को भी परफॉर्म करती दिख रही हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 12:46 IST

Asha Bholse Singing Tauba Tauba Song: आशा भोसले एक ऐसी सिंगर हैं, जिनकी आवाज पीढ़ियों से लोगों को अपना दीवाना बना रही है। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जो उनकी आवाज का मुरीद नहीं है। आशा ताई 91 साल की हो चुकी हैं लेकिन इस उम्र में भी उनकी गायकी कमाल है। वह इन दिनों दुबई में हैं और यहां एक कॉन्सर्ट में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशा भोसले ने अपने कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने तौबा-तौबा को गाकर धूम मचा दी है। उन्होंने इस गाने के हुक स्टेप को भी परफॉर्म किया और फैंस को चौंका दिया। वाकई आशा ताई न केवल उम्र को मात दे रही हैं बल्कि नई जेनरेशन को इंस्पायर भी कर रही हैं। 'तौबा तौबा' सॉन्ग को परफॉर्म करते हुए आशा ताई का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

आशा भोसले ने 91 साल की उम्र में गाया 'तौबा तौबा' सॉन्ग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

आशा भोसले ने 91 साल की उम्र में 'तौबा तौबा' गाने को परफॉर्म किया। दुबई के एक कॉन्सर्ट में वह पूरे जोश के साथ, इस गाने को गाती और इसके हुक स्टेप को परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनके एनर्जी लेवल को देखकर, उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। गाने के ओरिजनल सिंगर करण औजला ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और आशा ताई की तारीफों के पुल बांधे हैं। यह गाना फिल्म 'बैड न्यूज' का है। इसे धर्मा प्रोडक्शन के तले बनाया गया था। धर्मा प्रोडक्शन ने भी इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Birthday Special: 16 की उम्र में लव मैरिज से आर.डी.बर्मन से रिश्ते तक, आशा भोसले की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

करण औजला ने आशा ताई की तारीफ में कही यह बात

WhatsApp Image 2024-12-30 at 12.45.19 PM

इस गाने को करण औजला ने लिखा और गाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए, आशा ताई के वीडियो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। आशा जी को संगीत की देवी बताते हुए उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक स्टोरी में यह भी लिखा, 'मैंने इसे 27 साल की उम्र में लिखा था....उन्होंने इसे 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया है...'

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है आशा ताई का 'तौबा तौबा' सॉन्ग

आशा भोसले ने रविवार को दुबई में सोनू निगम के साथ, दुबई के एक कॉन्सर्ट में यह गाना गाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इस वीडियो को लगभग सभी मीडिया हाउस और फैन पेज शेयर कर रहे हैं।

 

 यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: 'आमी जे तोमार' से लेकर 'ओ सजनी रे' तक, साल 2024 में लोगों के दिलों पर इन गानों का रहा कब्जा

 

आपको आशा ताई कितनी पसंद हैं और उनका कौन-सा गाना आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।