Raha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन कपल ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया था। यानी आलिया और रणबीर की नन्ही राहा आज एक साल की हो गई हैं। कपूर और भट्ट परिवार के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। इस मौके पर परिवार के सदस्य, सहित फैंस भी राहा पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने लिटिल प्रिंसेस को बड़े ही प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। दादी और नानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्यारी गुड़िया के लिए प्यार भरा नोट शेयर किया है। आइए नजर डालते हैं इन नोट्स पर
लिटिल राहा को खास अंदाज में दादी-नानी ने किया विश
नानी सोनी राजदान ने नोट शेयर करते हुए लिखा, ऐसा लगता है कि कल ही तुम हमारी दुनिया में आई हो, यकीन नहीं हो रहा है कि तुम्हें हमारी जिंदगी में आए हुए पूरा एक साल हो गया है। जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो
View this post on Instagram
वहीं दादी नीतू कपूर ने भी नन्ही राहा के लिए नोट लिखा...और इस तरह वह एक साल की हो गई। मेरी लाडली राहा को पहला जन्मदिन मुबारक,वी लव यू टू द मून एंड बैक।
बेटी राहा के लिए ई-मेल लिखती हैं आलिया
आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट बेटी राहा को हर रोज ईमेल लिखती हैं। और अब रणबीर खुद भी बेटी राहा के लिए लेटर लिखना चाहते हैं। एक्टर के इस खुलासे के बाद ये कयासे लगाए जा रहे हैं कि शायद राहा के पहले बर्थडे पर रणबीर बेटी राहा के लिए कुछ लिखना शुरू कर दें।
यह भी पढ़ें-कभी कार की डिक्की में छुप जाया करती थीं जाह्नवी कपूर, खुद बताया किस्सा
कपल ने 6 नवंबर को बेटी राहा का वेलकम किया था
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में अपने घर पर फैमिली और कुछ खास दोस्त की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के करीब दो महीने बाद ही कपल मे फैंस को गुड न्यूज दी थी। जिसके बाद कपल ने 6 नवंबर को बेटी राहा का वेलकम किया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों