मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। मेकअप तभी कंप्लीट होता है। जब हम लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स को अपने लिप्स पर अप्लाई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक ही बदल जाता है। लेकिन अक्सर हम मैट लिपस्टिक को लगाते समय कुछ ऐसी गलतियों को कर जाते हैं, जिससे लिप्स खराब दिखने लगते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने ऐसे ही चीजों का ध्यान रखने के बारे में बताया है, ताकि आपके लिप्स मैट लिपस्टिक के बाद खराब न नजर आएं।
कई सारे ऐसे नुस्खे हैं, जिसे ट्राई करके हम अपने लिप्स की सही तरीके से केयर कर सकते हैं। खासकर उस समय जब हमें लिप्स पर लिपस्टिक को ज्यादा समय के लिए लगाना है। ऐसे में आप सबसे पहले अपने लिप्स पर मलाई को लगाएं। मलाई लिप्स की स्किन को मॉइस्चराइज करती है। साथ ही, सॉफ्ट बनाती है। इसलिए आप इसे रोजाना सुबह लिप्स पर लगाएं। इसके बाद आप मैट लिपस्टिक का कोई भी शेड अप्लाई करें। होंठों पर लगी लिपस्टिक फटी-फटी नजर नहीं आएगी।
अगर आपके लिप्स मैट लिपस्टिक लगाने के बाद फटे-फटे नजर आते हैं, तो ऐसे में आप नारियल तेल को अप्लाई करें। नारियल तेल को लगाने से आपके लिप्स हेल्दी रहते हैं। इसलिए जब भी आप अपने होंठों पर लिपस्टिक को अप्लाई करेंगी, तो नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे आपके लिपस्टिक को मैट फिनिशिंग मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
अगर आपको अपने लिप्स को हाइड्रेट रखना है, तो ऐसे में आप मैट लिपस्टिक को लगाने से पहले लिप बाम को अप्लाई करें। लिप बाम आपके लिप्स को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, आपके लिप्स पर लिपस्टिक को चिपचिपा बनाने से बचाता है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। आपके लिप्स पर मैट लिपस्टिक अच्छी लगेगी।
इसे भी पढ़ें: लिक्विड मैट लिपस्टिक होठों पर हो जाती है ड्राई, तो ये टिप्स करें फॉलो
मैट लिपस्टिक को लगाने से पहले इन चीजों को अप्लाई करें। इससे आपके होंठ हेल्दी रहेंगे। आप इसके बाद लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग भी बना सकते हैं। साथ ही, ये तरीके किसी और को भी शेयर कर सकते हैं।
नोट: किसी भी चीज को लिप्स पर अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।