इस बार होली, बाजार में मिलने वाले रंगों से नहीं बल्कि ऑर्गेनिक कलर्स से खेलें। इन रंगों को आप घर पर भी बना सकती हैं।
Updated:- 2018-03-01, 12:27 IST
होली में बाजार के रंग इस्तेमाल करने से कई लोगों को समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ या आपकी फैमिली में भी किसी को ऐसा होता है तो इस बार घर पर ही रंग बनाए। ये रंग नैचुरल होंगे तो शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएगें।
होली की रंग घर पर बनाने के लिए ये वीडियो देखें और घर पर बनाये रंग।
पीला रंग तो आप घर पर खुद ही बना सकती हैं और ये तुरंत बन भी जाता है व जल्दी शरीर से छूट भी जाता है। इसलिए इस होली इस रंग का इस्तेमाल जरूर करें। इसे बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी-
अब पीला रंग बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी में दोगुना बेसन मिलाइए। इसके इस्तेमाल से स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। इसलिए इस बार होली में पीला रंग ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और अपनी स्किन को इस बहाने क्लिन भी कर लें।
इसी तरह आप नारंगी रंग भी घर में खुद बना सकती हैं। इस रंग घर पर बनाने से रंगों में वेरायटी भी आ जाएगी और आपको रंग खरीदने के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। नारंगी रंग बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी-
नारंगी रंग बनाने के लिए सबसे पहले बारह बड़ा प्याज छील कर पानी में उबाल लें। पानी को तब तक उबालें जब तक की पानी का रंग नारंगी ना हो जाए। अब इसमें टेसू के फूलों को भिगो कर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह तक पानी का रंग नारंगी हो जाएगा। अब इस रंग से सुबह होली खेलें।
हरे रंग के बिना तो किसी की होली पूरी ही नहीं होती है। लेकिन बाजार में मिलने वाला हरा रंग स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है और वह जल्दी छूटता भी नहीं है। इसलिए हरा रंग तो घर में जरूर बनाएं और उसी से होली खेलें। हरा रंग बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत-
अब इन चीजों को मिलाकर पीसें और पेस्ट बनाएं। अब इसे पानी में घोल लें। आपका हरा रंग भी तैयार हो गया।
ऐसे ही इस वीडियो में अन्य कलर्स बनाना सीखें।
Happy Holi!!
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।