How To Get Rid Of Dark Circles: स्किन केयर रूटीन में आंखों के नीचे मौजूद त्वचा यानि अंडर आई का भी खासतौर से ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको कई तरीके की अंडर आई क्रीम भी मार्केट में मिल जाएंगी।
वहीं इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल से बचना चाहती हैं तो आप आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने के लिए आप घर में मौजूद खीरे की सहायता भी ले सकती हैं। तो चलिए जानेंगे कैसे करें आंखों के नीचे खीरे का इस्तेमाल और बताएंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (How To Reduce Dark Circles)
- खीरा
- चंदन पाउडर
खीरे को आखों के नीचे लगाने के फायदे (Skin Care Tips)
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- वहीं यह स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
- यह त्वचा के कालेपन को कम करने का काम भी करता है।
चंदन पाउडर को आंखों के नीचे लगाने के फायदे (Under Eye Cream)
- चंदन चेहरे की त्वचा को ठंडक देने का काम करता है।
- वहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे के पोर्स साफ हो जाते हैं। (ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चंदन पाउडर का कैसे करें इस्तेमाल)
- चंदन त्वचा से टैनिंग को भी हटाने के काम में आता है।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए क्या करें? (Dark Circles Treatment At Home)
- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में 1 खीरे को पीसकर डालें।
- अब आप इसमें 1 से 2 चम्मच चंदन पाउडर डालें।
- इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
- अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
- इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। (गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे)
- इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते 3 से 4 बार तक कर सकती हैं।
- वहीं लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको डार्क सर्कल्स को कम करने का यह घरेलू उपाय और इसके फायदे पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों