अक्सर लड़कियां डेट पर जाने के लिए अलग-अलग तरह की आउटफिट खरीदती हैं ताकि वो अपने लुक को अच्छा दिखा सकें। लेकिन लुक को कंप्लीट करने के लिए सही मेकअप लुक को चुनना भी काफी जरूरी है ताकि आपकी खूबसूरती आपके पार्टनर को दिखाई दे सके। इसी नाइट डेट लुक को कंप्लीट करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे मेकअप लुक के बारे में बताएंगे जो आपको ग्लैमरस दिखाएगा।
अगर आप अपनी नाइट डेट पर सिंपल दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप न्यूड मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। यह काफी सिंपल होता है। जिसको करने में आपको समय भी कम लगता है और इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को चाहें तो आप रोजाना भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप अपनी नाइट डेट के लिए बोल्ड आई मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप स्मोकी आई लुक ट्राई कर सकती हैं। जिसके लिए आपको सबसे पहले बेस तैयार करना होगा। इसके बाद डार्क कलर को अपनी आंखों पर अप्लाई करना होगा। इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्मोकी आई मेकअप लुक।
इसे भी पढ़ें: विंग्ड आईलाइनर से जुड़े ये हैक आएंगे आपके काम
ग्लोसी मेकअप लुक भी आजकल काफी ट्रेंड में है कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो इस तरह के मेकअप लुक में दिखाई दी हैं। ऐसे में आप भी नाइट डेट के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर हल्के हाथों से ऑयल लगाएं और मसाज करें।
अब अपने चेहरे पर लिक्विड फाउंडेशन अप्लाई करें। अब आंखों को रोज गोल्ड या सिल्वर कलर से हाइलाइट करें और बोल्ड आईलाइनर लगाएं। ये मेकअप लुक आप वेस्टर्न ड्रेस में ट्राई कर सकती हैं।
रेड हर लड़की का फेवरेट कलर होता है ऐसे से में अगर आप नाइट डेट के लिए बाहर जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप रेड बोल्ड मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। इसको करने के लिए आपको बेस लाइट रखना होगा और इसे बोल्ड रखने के लिए लिप्स को रेड लिपस्टिक से हाइलाइट करना होगा। इस तरह के लुक आप डार्क कलर ड्रेस के साथ कर सकती हैं और पार्टी में जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Eye Makeup Tips : जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका
नाइट डेट के लिए आप पीच मेकअप लुक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस पर लाइट फाउंडेशन लगाना होगा। फिर पीच कलर ब्लश अपने गालों पर अप्लाई करना होगा। लिपस्टिक भी आपको न्यूड रखनी है और आई मेकअप को भी लाइट रखना है। इस तरह के मेकअप आप कुर्ती और इंडो वेस्टर्न के साथ ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।