पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन

अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो इन नेल आर्ट डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।  

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-19, 14:22 IST
toe nail art

पैर हमारी पर्सनैलिटी में बहुत अहम किरदार निभाते हैं। महिलाएं पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पैडीक्‍योर करवाती हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि पैरों की सुंदरता बढ़ाने में नाखूनों का भी बहुत बड़ा रोल होता है। हमारे नाखूनों का भी साफ-सुथरा और मेंटेन होना बहुत जरूरी है। ऐसे में बात जब भी नाखूनों को सुंदर बनाने की आती है, तो सबसे पहले हमें नेल पॉलिश और नेल आर्ट का ध्‍यान आता है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान नेल आर्ट डिजाइन्स जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकती हैं।

ग्राफिक नेल आर्ट डिजाइन्स

graphic nail art design

  • इस तरह का नेल आर्ट देखने में बहुत यूनिक दिखाई देते हैं।
  • आप इसे आसानी से घर पर खुद से ही ट्राई कर सकती हैं।
  • ये लगाने में बेहद आसान है।
  • इस तरीके के डिजाइन्स को बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं।
  • आप चाहे तो धागे से भी इस तरीके का डिजाइन बना सकती हैं।

स्ट्राइप्ड नेल आर्ट डिजाइन्स

striped nail art design

  • यह नेल आर्ट डिजाइन पैरों पर काफी अच्छा लगता है।
  • इस लुक को क्रिएट करने के लिए पहले आप पैरों की उंगलियों पर अलग-अलग कलर की नेल पेंट लगाएं।
  • इसके बाद आप कॉन्ट्रास्टिंग कलर से स्ट्राइप्ड लुक क्रिएट करें।

हार्ट डिजाइन नेल आर्ट डिजाइन्स

heart nail art design

  • अगर आप अपने पैरों को एक नया लुक देना चाहती हैं, तो आप ये नेल आर्ट डिजाइन जरूर ट्राई करें।
  • इसके लिए आप सबसे पहले अपने मन की नेलपेंट लगा लें।
  • इसके बाद कॉन्ट्रास्टिंग कलर से हार्ट डिजाइन लुक क्रिएट करें।

लीफ नेल आर्ट डिजाइन्स

leaf nail art design

  • ये बहुत आसान डिजाइन है।
  • आप इसे आसानी से 5 मिनट में बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पैरों में नेल पेंट लगा लें।
  • अब टूथपिक की मदद से लीफ डिजाइन को बनांए।

मल्टी कलर नेल आर्ट डिजाइन्स

  • जिन महिलाओं को नेल आर्ट डिजाइन बनाना नहीं जानतीं हैं, ये उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है
  • इसके लिए आप अपने पैरों की उंगलियों पर अलग-अलग कलर का नेल पेंट लगाएं।
  • यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।

पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन्स

polar nail art design

  • ये नेल डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देते है।
  • पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बनाने के लिए आप ब्लैक एंड व्हाइट या फिर पिंक एंड ब्लैक या पिंक एंड व्हाइट कलर को चुन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP