Winter Hair care: सर्दियों में रूखे बालों में लगाएं ये हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका और फायदे

सर्दियों में बाल हमेशा रूखे होने लगते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। बल्कि आप घरेलू चीजों का बालो में इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल सॉफ्ट रहेंगे।
image

सर्दियां शुरू होते ही हमारे बाल सबसे ज्यादा खराब होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम बदलने की वजह से बाल रूखे होने लगते हैं। ऐसे में हम अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी वजह से स्कैल्प कमजोर होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, आपको बाजार से प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के हेयर पैक को लगाकर आप अपने बालों को हेल्दी रख सकती हैं।

अंडा और ऑलिव ऑयल का हेयर पैक

Hair pack tips

अंडे और ऑलिव ऑयल बालों के लिए अच्छे होते हैं। आप इसे भी अपने बालों में लगा सकती हैं। इसमें प्रोटीन होता है। इससे बाल ड्राई नहीं होते हैं। इस हेयर पैक को आप घर पर बना सकती हैं।

ऐसे बनाएं हेयर पैक

  • इसके लिए आपको एक अंडा लेना है।
  • अब इसके सफेद भाग को अलग कर लेना है।
  • इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिक्स करना है और बालों में लगाना है।
  • इसे 30 से 40 मिनट बालों में लगा रहने दें।
  • फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, सिल्की नजर आएंगे।
  • इस हेयर पैक को लगाने से आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी।

मेथी और ग्रीन टी हेयर पैक

Hair pack for women

बालों के लिए मेथी दाना अच्छा होता है। इससे बना हेयर पैक बालों को सॉफ्ट बनाता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। साथ ही, बाल हेल्दी रहते हैं। इस तरह के हेयर पैक को आप बालों में लगाकर हेल्दी रख सकती हैं।

इसे बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको मेथी दाने को रातभर भिगोकर रखना है।
  • फिर इसे मिक्सी में पीस लेना है।
  • इसके बाद इसमें ग्रीन टी के पानी को मिक्स करना है।
  • इसे अच्छे से मिलाना है। फिर इसे अपने बालों में लगाना है। इसे करीब 20 से 30 मिनट बालों में लगा रहने दें।
  • फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे।

बालों में इस तरह के हेयर पैक को लगाकर आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, सॉफ्ट नजर आएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की इस्तेमाल बालों में नहीं करना पड़ेगा। बस आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Banana Hair Pack: बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए घर पर बनाएं केला हेयर पैक, जानें तरीका

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP