पिंपल्स की प्रॉब्लम्स सबसे ज्यादा परेशान करती है। क्योंकि इससे चेहरा पिंपल्स से भर जाता है और चेहरे पर दाग भी पड़ जाते हैं। जिससे चेहरे देखने में बेहद ही बुरा लगता है। और तो और पिंपल्स वाली स्किन पर र्इचिंग होती है और कई बार हाथ लगने से इंफेक्शन भी हो जाता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि चेहरा साफ और गंदगीरहित हो, ताकि ऑयल ग्लैंड कम एक्टिव हो और एक्ने की प्रॉब्लम कंट्रोल में रहें। आइए घर में ही पिंपल्स के कुछ असरदार उपचार के बारे में जानते हैं। इन स्पेशल एंटी पिंपल पैक की सबसे खास बात यह है कि इनके इस्तेमाल से आप 10 दिनों में जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पा सकती हैं।
पिंपल्स के लिए नींबू बहुत अच्छा होता है। इसके लिए सबसे पहले नींबू को काट लें। हल्का सा निचोड़ें और छिलकों में पानी डालें। नींबू का रस पानी में मिलकर थोड़ा हल्का हो जाएगा। अब आप इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें और ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं।
Read more: मुंहासों से लेकर स्किन टैनिंग तक दूर करता है केवल 1 कटोरी बेसन
माना जाता है कि ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा की जलन को शांत करता है। 2 छोटे चम्मच ग्रीन टी लें और 1 कप पानी में डालकर उबालें। 10 मिनट के बाद आंच से उतार कर ठंडा करें। कॉटन डाल कर निचोड़ें और चेहरा पोंछ लें।
जायफल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। 3 छोटे चम्मच शहद में 1 छोटा चम्मच दालचीनी मिला कर मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
अपने रेगुलर क्लींजर में 2 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर इस्तेमाल में लाएं। इससे एक्ने की समस्या कंट्रोल में होगी। वाइट और ब्लैक हेड्स की प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलेगा।
सेब के सिरके में भी एंटी-बॉयोटिक गुण होते हैं। 2 छोटे चम्मच पानी में 1 छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे आप टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
शहद नेचुरल एंटी-सेप्टिक का काम करता है। यह मुंहासों के दाग को दूर करने में हेल्प करता है। चेहरे पर इसे 3 मिनट लगा कर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
ताजे पुदीन का पेस्ट बनाएं। इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला कर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। पिंपल्स के साथ-साथ इसके दाग भी दूर हो जाएंगे।
दही में मुल्तानी मिट्टी, पुदीना की ताजा पत्तियों का रस और तुलसी की पत्तियों का ताजा रस मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाकर साफ चेहरे पर लगाएं। हल्क सूखने पर धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
अंडों से तैयार पैक के इस्तेमाल से त्वचा के ओपन पोर्स की समस्या दूर होती है और त्वचा पर कसावट आती है। अंडे के सफेद हिस्से में शहद मिलाकर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
Read more: अगर नहीं ठीक हो रहे हैं पिंपल्स तो यूज़ करें बर्फ का टुकड़ा
बेसन की जगह जौ का आटा मुंहासेवाली स्किन के लिए कारगर है। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और ऑयली ग्लैंड पर रोक लगती है। इसमें तुलसी का रस, नीम के पत्ते का ताजा रस मिलाएं। साफ चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आज से ही इन पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। लेकिन ध्यान रहें कि आपको 1 बार में सिर्फ 1 ही फेस पैक इस्तेमाल करना है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।