साल दर साल धरती का तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है जिसके कारण चेहरे में पिंपल्स की संख्या भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं पिंपल्स की समस्या पर ध्यान देने के बजाय तुरंत कॉस्मेटिक्स की शॉप्स पर जाती हैं और कई सारे पिंपल्स मुक्त करने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स खरीद कर लाती हैं। जबकि इनसे कुछ नहीं होता है। अगर आप भी यह करती हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें और किचन में रखे इन मसालों का इस्तेमाल करें।
हैरान होने की जरूरत नहीं है। मसालों से भी पिंपल्स दूर होते हैं। जरूरत है कि आपको केवल इसकी नॉलेज होनी चाहिए। अगर आपको नहीं मालूम है तो आज यही सारे मसालों की बात करते हैं और पिंपल्स दूर करने के लिए इनका यूज़ करते हैं।