herzindagi
shahnaz husain tips on how to take care of hair using homemade ingredients in hindi

Shahnaz Husain Tips : डैमेज बालों को हेल्दी बनाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खे

बालों की देखभाल करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-09, 14:34 IST

खूबसूरत और घने बाल पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए हम आए दिन सैलून से कई तरह के ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। बालों की देखभाल करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि इसके लिए आप घर पर हेयर मास्क भी बना सकती हैं। हेयर मास्क आपके बालों की देक्भाल करने में मदद करेगा। 

यह नेचुरल चीजें बालों को बिना नुकसान पहुंचाए हेल्दी बनाने में मदद करेगा। यह हेयर पैक आपके बालों को डैमेज होने से बचाने में मदद करेगा और मजबूत बनाएगा। यह बालों को स्मूथ और शाइनी बनाने में मदद करेगा। तो आइये बालों की सैलून स्टाइल ट्रीटमेंट करने के लिए जानते हैं कैसे बनाएं हेयर मास्क।

expert on hair care

डैमेज बालों की देखभाल कैसे करें?

  • डैमेज बालों की देखभाल करने के लिए एक अंडे को तोड़ कर बाउल में डालें 
  • इसमें आप एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक नींबू का रस मिला लें। (बालों में अंडा लगाने के फायदे)
  • साथ ही इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस हेयर मास्क को बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • इसके बाद करीब 1 घंटे के बाद बालों को धो लें।

बालों से इन्फेक्शन और रूसी हटाने के लिए क्या करें?

damaged hair

  • इसके लिए रात में मेथी के दाने को भिगो लें।
  • भिगोने के बाद इसे सुबह के समय मिक्स करके बाउल में डालें।
  • इस हेयर मास्क को ब्रश की मदद से बालों में लगा लें।
  • इसके बाद करीब 30 मिनट के बाद बालों को धो लें।

 इसे भी पढ़ें :  त्वचा की कई समस्याओं से बचने के लिए शहनाज हुसैन के बताए ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

बालों को बाउंसी बनाने के लिए क्या करें?

  • अगर आपके बाल ऑयली है तो इन्हें बाउंसी बनाने के लिए 4 चम्मच नींबू के रस और आधा चम्मच कॉफ़ी डालें।
  • इसमें आप अपने बालों के अनुसार हिना मिला लें।
  • इन तीनों चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • इसके बाद करीब 30 से लेकर 40 मिनट के बाद बालों को धो लें।

ऑयली बालों के लिए क्या करें?

hair care at home

  • ऑयली बालों के लिए करीब 3 चम्मच शिकाकाई पाउडर, मुल्तानी मिट्टी या बेसन मिला लें।
  • इसमें एक अंडे को तोड़ कर मिला लें या चाहे तो आप दही को भी मिला सकती हैं।
  • यह नुस्खा आपके बालों को डीप क्लीन और नौरिश करने में मदद करेगा।
  • इसे आप अपने बालों में कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें।
  • बालों को धोने के बाद आपको बदलाव महसूस नजर आने लगेगा।

  इसे भी पढ़ें : Shahnaz Husain Special: मानसून में बालों की कई समस्याओं का इलाज कर सकते हैं ये देसी नुस्खे

ड्राई बालों के लिए क्या करें?

  • ड्राई बालों को मॉइस्चराइजर करने के लिए करीब 2 केले को मैश कर लें।
  • इसमें आप 2 अंडे और नींबू के रस को मिला लें।
  • इस हेयर मास्क को बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • साफ़ पानी की मदद से करीब 30 मिनट के बाद इसे धो लें।

 

(शहनाज हुसैन भारत की जानी-मानी ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट हैं जिनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं। वो शहनाज हुसैन ग्रुप की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आर्युवेदिक तरीकों से ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स देने और भारतीय हर्बल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए शहनाज हुसैन को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।)

 

 

अगर आपको शहनाज हुसैन की बताई गई बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।