herzindagi
sugar wax soft glowing skin inside freepik

चीनी के पेस्‍ट से घर पर करें वैक्सिंग, सस्ते में पाएं कोमल और दमकती त्वचा

अगर आप घर बैठे सस्ते में सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो पार्लर में वैक्सिंग के बजाय घर पर चीनी के पेस्ट से वैक्स करके देखें।  
Editorial
Updated:- 2019-06-19, 12:59 IST

शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों से स्किन डल नजर आती है। अगर हाथ और पैरों पर बालों की ग्रोथ ज्यादा है तो इनकी वजह से महिलाएं और भी ज्यादा कॉन्शस हो जाती हैं। साथ ही महिलाएं इसे हेल्थ और हाईजीन से जोड़कर भी देखती हैं। यही वजह है कि महिलाएं इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं।

हम में से कई महिलाएं पार्लर जाकर वैक्सिंग कराना पसंद करती हैं क्योंकि घर पर वैक्सिंग करना झंझट भरा काम लगता है। वहीं कुछ महिलाएं वैक्सिंग में होने वाले दर्द की वजह से पार्लर जाने में कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद चीनी से भी शरीर के अनचाहे बालों को आप हटा सकती हैं। दरअसल आप चीनी से वैक्‍स बनाकर घर पर ही आसानी से वैक्सिंग कर सकती हैं।

शुगरिंग से पाएं अनचाहे बालों से छुटकारा

sugar wax soft glowing skin inside freepik

Image Courtesy: Freepik

चीनी के जरिए बाल हटाने के प्रोसेस को शुगर‍िंग कहा जाता है। शरीर से बाल हटाने के ल‍िए ये बहुत ही आसान और कुदरती तरीका है। इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी मिलाकर वैक्‍स बनाया जाता है, जो त्‍वचा से अनचाहे बाल को पूरी तरह से हटा देता है। इसके साथ अच्छी बात ये है कि आप घर में साफ-सुथरे तरीके से वैक्सिंग कर सकती हैं और इसमें आपके पैसे भी बहुत कम खर्च होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: हेयर स्टाइलिस्ट आशमीन मुंजाल के इस आजमाए हुए नुस्खे से '1 मिनट' में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाएं 

 

 

चीनी से बाल हटाने के ल‍िए सामग्री

चीनी का वैक्स बनाने के लिए आपको चाहिए एक नींबू,आधा कप चीनी, आधा कप पानी और ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं।

 

शुगरिंग से बाल हटाने का तरीका

sugar wax soft glowing skin inside

चीनी और नींबू के रस को निचोड़कर पानी में मिलाकर घोल बना लें। इसे तब तक फेंटें, जब तक यह एक चिपचिपा पेस्‍ट न बन जाएं। कुछ मिनटों के ल‍िए इस पेस्‍ट को छोड़ दें। अब स्‍पेटुला से पेस्‍ट को हाथों पर फैलाएं। थोड़ा-थोड़ा पेस्‍ट लेकर बालों की ग्रोथ की विपरीत दिशा में शुगर वैक्स लगाएं। अब पेस्‍ट को थोड़ा सा सूखने दें, लेकिन ध्यान दें, इसे ज्‍यादा न सुखाएं। सूखने के बाद इस पेस्ट को बालों की ग्रोथ की द‍िशा में हटाएं।

इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद स्किन ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

अनचाहे बालों के साथ डेड स्किन से भी मिलता है छुटकारा

शुगरिंग से होने वाले फायदे ये त्‍वचा से अनचाहे बाल हटाने के साथ ही मृत कोशिकाएं भी हटाकर त्‍वचा में निखार लाता है।  इससे जलने और रैशेज की नहीं होती है दिक्‍कत। इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और ज्‍यादा समय भी नहीं लगता है। चीनी की वैक्‍स से बाल हटाने के ल‍िए आपको स्ट्रिप्‍स की जरुरत नहीं होती है साथ ही इसमें वैक्सिंग के समय होने वाला दर्द भी नहीं होता है। लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है और आप बहुत ज्यादा बिजी रहती हैं, तो आप घर बैठे अच्छी क्वालिटी का वैक्स यहां से पा सकती हैं। वैक्स, जिसकी एमआरपी 275 रुपये है, बेस्ट डील में आपको 175 रुपये में यहां से मिल जाएगा। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।