हमारे आजकल की लाइफस्टाइल, प्रदूषण और खानपान के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। यह प्रॉब्लम सब में कामॅन है। लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तब भी उन्हें इस समस्या से आराम नही मिलता है। साथ ही इन प्रोडक्ट में केमिकल होने के कारण कभी- कभी उनकी यह समस्या और बढ़ जाती है, और ये प्रोडक्ट हमारे बालों को भी डैमेज कर देते हैं। ऐसे में इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए आप खाने वाली मेथी का प्रयोग कर सकती हैं। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप मेथी का इस्तेमाल कर के बालों के झड़ने को कम कर सकती हैं।
मेथी के फायदे
मेथी में विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी के साथ- साथ लंबा बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा मेथी के बीजों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। साथ ही रूसी को भी दूर करता है।
मेथी विद दही
सामग्री
- 2 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 2 चम्मच दही
बनाने का तरीका
- सबसे पहले मेथी दानों को रात भर के लिए पानी में भिगों दे।
- अब सुबह मेथी के दानों को पानी से निकालकर उनका पेस्ट बना लें।
- फिर इस पेस्ट में दही मिला दें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड मेथी हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- बालों को अच्छी तरह धो कर सुखा लें।
- अब इस पेस्ट को 1 घंटे के लिए लगा रहने दें।
- फिर शैंपू कर लें।
- आप इस हेयर पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।
मेथी विद नारियल तेल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल के तेल में मेथी दाना मिलाकर अच्छी तरह से गरम कर लें।
- जब मेथी दाना लाल हो जाएं तो इसे गैस से उतार लें।
लगाने का तरीका
- हल्के गुनगुने तेल को रात में सिर पर लगाएं।
- अब दूसरे दिन बालों को धो लें।
- आप इसे रोज लगा सकती है।
मेथी विद शहद
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 1 छोटा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- सबसे पहले मेथी दानों को रात भर के लिए पानी में भिगों दे।
- अब सुबह मेथी के दानों को पानी से निकालकर उनका पेस्ट बना लें।
- फिर इस पेस्ट में शहद मिला दें।
- अब इसे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
- करीब 30-40 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों