herzindagi
image

Moringa Powder For Hair Care: टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान, मोरिंगा पाउडर का करें इस्तेमाल

 बालों के झड़ने की समस्या हर किसी को होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजों को अपने बालों में लगाएं। साथ ही, इसे सही मात्रा में इस्तेमाल करें। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-14, 18:48 IST

बदलते मौसम से लेकर प्रोडक्ट के चेंज होने से बाल सबसे ज्यादा झड़ते नजर आते हैं। कई सारे लोगों के बाल पानी के बदलने की वजह से भी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी के बालों का टेक्सचर अलग होता है। इसके लिए आप मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मोरिंगा पाउडर बालों के लिए अच्छा होता है। साथ ही, इसका इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसे लगाने के फायदे बताएं। ऐसे में आपके बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हो पाएगा। चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा पाउडर के फायदे और कैसे करें बालों में इस्तेमाल।

मोरिंगा पाउडर के बालों में लगाने के फायदे

Moringa Powder

बालों में मोरिंगा पाउडर लगाने के कई सारे फायदे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई और आयरन होता है। इससे बाल हेल्दी नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लगाने से बालों के गिरने की समस्या सबसे ज्यादा कम होती है। वहीं इसमें मौजूद आयरन बालों में मजबूती लाता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

मोरिंगा पाउडर कैसे करें इस्तेमाल

Hairfall problem (3)

  • इसके लिए आपको एक कोटरी में पीसा हुआ मोरिंगा पाउडर लेना है।
  • इसमें रातभर भिगोकर रखी हुए मेथी दाने के पानी को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें ब्राह्मी के पाउडर को डालना है।
  • आप चाहें तो इसमें शिकाकाई का पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद इसका हेयर मास्क बनाकर बालों में लगाएं।
  • इसे करीब 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके बाल हेल्दी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: ड्राई फ्रिजी हेयर से पाना है राहत?  तो घर पर बनाएं एक्सपर्ट का बताया ये हेयर मास्क

मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार अगर आप मोरिंग का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके लिए एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
  • मोरिंगा का हेयर पैक ज्यादा समय के लिए बालों में न लगाएं।
  • अगर आप बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो किसी बाहर के प्रोडक्ट को कम लगाएं।

नोट: बालों में किसी भी तरह की चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के लिए ही नहीं बालों के लिए भी वरदान हो सकती है ये सब्जी,  घर पर बनाएं हेयर सीरम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।