herzindagi
tips to use beetroot for lips

चुकंदर से इस तरह करें अपने होंठों की देखभाल

होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी रखने के लिए आप चुकंदर का उपयोग कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-15, 17:43 IST

चेहरे के तरह ही होंठों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। सॉफ्ट और गुलाबी होंठ हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में होंठ सबसे ज्यादा ड्राई और फटने लगेंगे। ऐसे में आपको होंठों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ घरेलू चीजों का उपयोग करना चाहिए।

त्वचा के लिए फल और फूल दोनों को ही अच्छा माना गया है। शरीर में जब खून की कमी हो जाती है तो डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। चुकंदर को चेहरे पर भी लगाया जाता है। आप इसके उपयोग से अपने होंठों को हेल्दी रख सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं आप अपने लिप्स के लिए किस तरह कर सकती हैं चुकंदर का इस्तेमाल? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

चुकंदर से करें लिप्स को एक्सफोलिएट

how to exfoliate lipsकेवल त्वचा को ही नहीं होंठों को भी एक्सफोलिएट करना चाहिए। इससे लिप्स अच्छे हो जाते हैं। आप इसके लिए चुकंदर का उपयोग कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच चुकंदर का जूस
  • 1 चम्मच चीनी
  • थोड़ा सा ऑलिव ऑयल

क्या करें?

  • सबसे पहले आपको फ्रेश चुकंदर का रस निकालना होगा।
  • इसके लिए चुकंदर के छोटे टुकड़े करें और मिक्सी में पीस लें।
  • अब छलनी की मदद से चुकंदर का रस निकाल लें।
  • इसके बाद एक साफ छोटे से डिब्बे में 2 चम्मच चुकंद का रस, 1 चम्मच चीनी और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और कुछ देर हल्के हाथों से लिप्स को रगड़ लें। (चुकंदर से लिप बाम कैसे बनाएं)
  • इसके बाद अपने होंठों को साफ कर लें।
  • ऐसा करने से आपके होंठों की डेड स्किन रिमूव हो जाएगी और आपके लिप्स स्मूद हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:लिप केयर से जुड़ी ऐसी हैं कई धारणाएं, जिन पर महिलाएं करती हैं विश्वास

चुकंदर से बनाएं लिप बाम

how to make beetroot lip balm at homeक्या आपके होंठ भी हमेशा फटते हैं? यह जरूरी नहीं होता है कि होंठ केवल सर्दियों में ही फटे। ऐसे में मेकअप किट में एक अच्छा लिप बाम होना जरूरी है। आप घर पर भी बेहद आसानी से केमिकल रहित लिप बाम बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • ½ कप चुकंदर का रस
  • 1 चम्मच घी

क्या करें?

  • लिप बाम बनाने के लिए ½ कप चुकंदर का रस निकाल लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच घी मिला लें।
  • अब इसे मिक्स करके किसी डिब्बे में रख दें।
  • कुछ देर यानि 1 घंटे तक डिब्बे को फ्रिज में रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड लिप बाम

इसे भी पढ़ें:होंठ हो रहे हैं रूखे और लगे हैं फटने तो जरूर करें ये काम

इन बातों का रखें ध्यान

how to take care lips

  • क्या आपको भी लिपस्टिक लगाने का बेहद शौक है? लेकिन क्या आप ब्रांडेड लिपस्टिक नहीं लगाती हैं? क्या आप जानती हैं लोकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके स्किन को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। इसी तरह खराब लिपस्टिक लगाने से होंठों का रंग बदलने लगता है। यह काले हो होने लगते हैं।
  • यह बात हम सभी जानते हैं कि रात को सोने से पहले चेहरा धोना चाहिए, लेकिन क्या आप फेस क्लीन करते वक्त होंठों पर ध्यान नहीं देती हैं। आपको अपने होंठों को भी साफ करना चाहिए। खासतौर पर रात को लिपस्टिक लगाकर नहीं सोना चाहिए।
  • अगर आप लिप्स को एक्सफोलिएट करती हैं तो हफ्ते में केवल दो बार ही करें। फटे होंठों पर केवल लिप बाम ही लगाएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।