herzindagi
image

Blackheads Home Remedies: केले के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल, ब्लैकहेड्स से मिल सकती है राहत

Blackheads Home Remedies: अगर आप भी ब्लैकहेड्स की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर इन ब्लैकहेड्स को कम कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इन्हें कम करने के उपाय। 
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 18:43 IST

महिलाओं के लिए चेहरे की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। ऐसे में अगर चेहरे पर छोटे से पिंपल्स या ब्लैकहेड्स भी हो जाए, तो इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है और फेस पर हो रहे इन ब्लैकहेड्स को कम करना चाहती हैं, तो अब आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर रहकर कुछ उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आसान उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप इन ब्लैकहेड्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

ब्लैकहेड्स कम करने के उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी कम खर्च में इन ब्लैकहेड्स को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर केले के छिलके का खास उपाय आजमा सकती हैं।  

1 - 2026-01-13T182418.100

केले के छिलके से करें ब्लैकहेड्स कम

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप केले के छिलके का डायरेक्ट अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप केले के छिलके के अंदर के हिस्से को अपनी नाक पर घिस सकती हैं। इस तरह से इस्तेमाल करने के साथ-साथ अगर आप केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से पर थोड़ी हल्दी और शहद डालकर इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर हलके हाथों से मसाज करेंगी, तो इससे पोर्स के अंदर जमी गन्दगी कम होगी और स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी।

यह भी पढ़ें- नाक के ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? ट्राई करें ये होम रेमेडीज

केले के छिलके और एलोवेरा का करें इस्तेमाल

आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार इस उपाय को आजमा सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही ब्लैकहेड्स से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती हैं। आप चाहें तो केले के छिलके के अंदर की तरफ एलोवेरा जेल लगाकर भी इससे ब्लैकहेड्स वाले हिस्से की सफाई कर सकती हैं। ऐसा करने से गंदगी दूर होगी और स्किन सॉफ्ट और क्लियर बनेगी।

2 - 2026-01-13T182416.176

इन बातों का रखें ध्यान

इस उपाय को भी आप एक हफ्ते में 3 से 4 बार आजमा सकती हैं। इसे आप रात में सोने से पहले कर सकती हैं। थोड़ी देर के बाद आप अपना चेहरा धो सकती हैं। अगर आप इन दोनों उपाय का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Serum: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये खास आंवला सीरम, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।