हम सभी समय-समय अपने लुक में बदलाव करना चाहती हैं और इसलिए हेयर कट से लेकर हेयर कलर करवाना पसंद करती हैं। लेकिन हेयर कलर करवाने से बाल अक्सर रूखे व डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि आप ऐसे हेयर कलर का चयन करें, जो केमिकल फ्री हो और आपके बालों को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाए। इसके लिए आप खुद घर पर ही हर्ब्स की मदद से हेयर कलर बना सकती हैं।
हर्ब्स की मदद से बनने वाले हेयर कलर ना केवल पूरी तरह से केमिकल फ्री होते हैं, बल्कि हर्ब्स वास्तव में बालों को काफी फायदा भी पहुंचाते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे अधिक मजबूत, सिल्की, शाइनी व लंबे बनते हैं। इतना ही नहीं, हर्ब्स की मदद से आप अपनी पसंद का हेयर कलर भी तैयार कर सकती हैं। इस तरह ना केवल आपका पूरा लुक बदल जाता है, बल्कि आपके बाल पहले से अधिक खूबसूरत भी नजर आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि हर्ब्स की मदद से आप हेयर कलर किस तरह बना सकती हैं-
हिना से बनाएं हेयर कलर
जब बालों को नेचुरल तरीके से कलर करने की बात होती है तो हिना का इस्तेमाल सबसे पहले किया जाता है। हिना आपके बालों को लाल से डीप बरगंडी कलर देती है और साथ ही साथ, यह बालों को मजबूत बनाती है और टेक्सचर इंप्रूव करती है। साथ ही साथ, यह हेयर ग्रोथ में भी मदद करती है। हेयर कलर बनाने के लिए आप हिना पाउडर को गर्म पानी या चाय के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस या टी ट्री ऑयल भी मिला सकती हैं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर समान रूप से लगाएं। इसे करीबन 1-3 घंटे के लिए लगा रहने दें। अब बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और तुरंत शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें।
आंवला से बनाएं हेयर कलर
आंवला बालों के कलर को बहुत ज़्यादा नहीं बदलता है, लेकिन यह आपके बालों के नेचुरल कलर को निखारने में मदद करता है, जिससे अक्सर बालों का कलर काफी अच्छा लगता है। साथ ही साथ, यह बालों को अधिक सिल्की, शाइनी और हेल्दी भी बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों पर लगा लें। अगर आप बालों को एक नया कलर देना चाहती हैं तो इसमें हिना पाउडर को भी मिक्स करें। करीबन एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी की मदद से धो दें।
रूबर्ब रूट से बनाएं हेयर कलर
रूबर्ब रूट बालों को हल्का गोल्डन या रेड कलर दे सकता है। अगर आपके बाल पहले से ही लाइट है तो इससे उनकी शाइन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही साथ, यह आपके बालों को पोषण भी देता है। इसके लिए आप रूबर्ब रूट को लगभग 20-30 मिनट तक पानी में उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर अपने बालों पर इस लिक्विड को लगाएं। इसे करीबन एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में आप पानी की मदद से बालों को धो दें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों