
हम सभी की स्किन की ही तरह बाल भी अलग होते हैं। अगर बाल थिक व ड्राई हों तो उन्हें सुलझाना काफी मुश्किल हो जाता है। अक्सर उलझे बालों को कॉम्ब करते हुए ना केवल दर्द होता है, बल्कि बाल भी अधिक टूटते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले डिटैंगलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर डिटैंगलर में केमिकल्स होते हैं, जो बालों को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही हर्बल हेयर डिटैंगलर बनकर तैयार करें। हर्बल हेयर डिटैंगलर ना केवल बालों को बेहद आसानी से सुलझाने में मदद करता है, बल्कि इससे बालों को पोषण भी मिलता है। इतना ही नहीं, आप इसे अपने बालों की ज़रूरतों के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। हर्बल हेयर डिटैगलर का इस्तेमाल करने से आपके बालों से भीनी-भीनी खुशबू भी आती है, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप घर पर ही हर्बल हेयर डिटैंगलर किस तरह बना सकती हैं-
अगर आपकी सेंसेटिव स्कैल्प है तो आप ग्रीन टी, पुदीने और ग्लिसरीन की मदद से हेयर डिटैंगलर बनाकर तैयार कर सकती हैं। जहां, ग्रीन टी बालों को मज़बूत बनाती है, वहीं पुदीने का तेल स्कैल्प को एक फ्रेशनेस का अहसास करवाता है।

यह भी पढ़ें: बालों का झड़ना करना है कम, तो शीबा आकाशदीप के नुस्खे को करें ट्राई
एलोवेरा और लैवेंडर की मदद से भी हेयर डिटैंगलर बनाया जा सकता है। एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है, जिससे उन्हें सुलझाना काफी आसान हो जाता है। वहीं, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल बालों को एक प्यारी खुशबू देता है।

यह भी पढ़ें: White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर पैक, जानें फायदे
एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने के साथ-साथ बालों के क्यूटिकल को चिकना करता है, जिससे उन्हें सुलझाना आसान हो जाता है। वहीं, रोजमेरी बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के साथ-साथ एक अच्छी सी खुशबू देती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।