herzindagi
image

पार्लर नहीं घर पर ही करें पेडिक्योर, एक्सपर्ट के ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि अब आप आसानी से घर पर रहकर पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं और अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-03-28, 18:52 IST

स्किन से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और अधिकतर लड़कियां इस मौसम में आरामदायक कपड़ों से लेकर फुटवियर तक हर एक चीज का बेहफद ध्यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में खूबसूरत सैंडल्स पहनने की सोच रही हैं, लेकिन आपके पैर और नाखून गंदे हो रहे हैं। तो अब आप अपने पैर को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर जाने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-03-28T144437.142

आप अपने पैरो को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करने से बचना चाहती हैं और घर पर रहकर ही अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन तरीकों को आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसका तरीका। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं। लड़कियां ना सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखती हैं, बल्कि वे अपने शरीर के हर अंग को खूबसूरत बनाकर रखना चाहती हैं।

ऐसे करें घर पर रहकर पेडिक्योर

अपने हाथ पेअर से टैनिंग हटाने के लिए कुछ लड़कियां बाजार के महंगे प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेती है। लेकिन आप घर पर रहकर पेडिक्योर कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पैर के नाखूनों को अच्छी तरह साफ करके अपनी पसंद के हिसाब से शेप देकर काट लेना है। उसके बाद नेल फाइलर की मदद से नाखूनों को स्मूद करें, अच्छे से नाखून को सेट करने के बाद आप टब में गुनगुना पानी लेकर उसमें थोड़ा शैम्पू, थोड़ा निम्बू रस और नमक मिलाकर अपने पैर को टप में 15-20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो इस पानी में बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए घर पर करें पैडिक्योर, जानें आसान तरीका

फुट क्रीम या एलोवेरा जेल का भी करें इस्तेमाल

1 - 2025-03-28T144439.870

20 मिनट के बाद आप अपने पैरों को पानी से निकालकर इसे तौलिए से अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद आप घर पर स्क्रब बना कर पैरों पर स्क्रब कर सकती हैं या बाजार का स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फुट स्क्रबर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके बाद हलके हाथों से स्क्रब मसाज करते रहें, फिर अपने पैरों को धोकर सुखा लें। स्क्रब होने के बाद आप अपने पैरों पर फुट क्रीम या एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। आप चाहें तो अपने पैरों के नाखून को खूबसूरत बनाने के लिए अपना पसंदीदा नेल पेंट चुन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: घर पर नेल पेंट लगाते समय कर लें ये 3 काम, बढ़ जाएगी नाखून की खूबसूरती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।