चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से पहले, एक्सपर्ट से जान लें इसे लगाने का सही तरीका

अगर आप भी अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं उन तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर का सही से इस्तेमाल कर सकती हैं।
image

हर लड़की चाहती हैं कि उसका चेहरा पिम्पल्स और दाग धब्बे से फ्री रहे, लेकिन कई बार चेहरे पर छोटी छोटी फुंसियां होने लगती हैं। ऐसे में लड़कियां अपने चेहरे का ध्यान रखना शुरू कर देती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां ऐसी भी है, जो अपने चेहरे का बराबर ध्यान रखती हैं। लेकिन कई बार चेहरे का ध्यान रखने के बाद भी कुछ ऐसी छोटी छोटी गलतियां उनके चेहरे को ख़राब कर सकती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं उन तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर का सही से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन तरीके के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

Untitled design

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक कुछ लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगते वक्त अगर छोटी सी भी गलती हो जाएं, तो इससे आपके पुरे चेहरे पर परेशानी हो सकती हैं। इसलिए जब भी आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें तब सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें, साफ करने के कम से 5 मिनट के बाद ही मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आप चेहरे को धोने के तुरंत बाद ही मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगा लेती हैं, तो इससे आपके फेस पर पिंपल्स हो सकते हैं।

चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

यही नहीं जब भी आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, तब अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर पोंछने के बाद ही अपने हाथों में मॉइस्चराइजर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा अगर आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल पहली बार करने जा रही हैं, तो आपको सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, क्योंकि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल स्किन के टाइप के हिसाब से करना चाहिए। इसलिए आपको अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर को चुनना चाहिए।

ऐसे लगाएं चेहरे पर मॉइस्चराइजर

Untitled design (1)

जब भी आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें तब पहले डॉट डॉट कर के मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगा लें, उसके बाद हलके हाथों से इसे पूरे चेहरे पर फैलाएं। ध्यान रहे आपको ज्यादा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना है। आप लिमिटेड मात्रा में इसे अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने के बाद आप गर्दन पर भी मॉइस्चराइजर को जरूर लगाएं। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने के बाद आपको भूलकर भी गर्म पानी से चेहरा नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से स्किन पर रैशेज और इरिटेशन हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:ऑयली स्किन की दिक्कत को खत्म कर देंगे यह Moisturizer, स्किन लगेगी और भी ग्लोइंग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP