बालों को हेल्दी रखना हर मौसम में जरूरी होता है। इसलिए लड़किया या तो बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कई साड़ी लड़कियां घरेलू तरीकों को ट्राई करती हैं। इससे बाल नेचुरली हेल्दी रहते हैं। आप भी इसके लिए आप दही हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन किस तरीके से इसके बारे में आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे। डॉ. मानसी जो की एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं उनके बताए गए तरीके और फायदे के बारे में बताएंगे, ताकि आप जब इसे इस्तेमाल करें तो आपके बाल हेल्दी नजर आएं। चलिए जानते हैं कैसे इसे बालों में अप्लाई करें।
दही हेयर मास्क का कैसे करें इस्तेमाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम लड़कियों तक हर कोई दही हेयर मास्क का इस्तेमाल करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल हेल्दी रहते हैं। इसलिए एक्सपर्ट भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की सबसे बालों का टेक्सचर अलग-अलग होता है इसलिए आपको उसी के हिसाब से इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लेक्टिक एसिड पाया जाता है इससे बाल शाइनी नजर आते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- बालों में दही हेयर मास्क लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें।
- अब इसमें आप एलोवेरा जेल मिक्स करें।
- इसके बाद अपने बालों में अप्लाई करें और मसाज करें।
- इससे आपके बाल सॉफ्ट नजर आएंगे।
दही के फायदे
View this post on Instagram
- बालों में दही के इस्तेमाल से स्कैल्प मजबूत होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन (मेकअप टिप्स) और फैट होता है। इससे बाल कंडिशन होते हैं।
- इसको लगाने से आपके बालों का पीएच लेवल मेंटेन रहता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- आप कंडिशनर की जगह इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड बालों के लिए काफी अच्छा रहता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
सर्दियों में दही के इस्तेमाल से जानें जरूरी बातें
- अगर आपको जुकाम या खासी है तो रात या सुबह के समय दही का बालों में इस्तेमाल न करें। कोशिश (स्किन केयर के लिए हैक्स) करें की दोपहर के समय इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
- अगर आपको किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
- सर्दियों में जब भी इसका इस्तेमाल करें तो नॉर्मल टेंपरेचर पर रखें, फिर लगा
- एक्सपर्ट की सलाह पर आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बाल हेल्दी रहते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ग्रोथ अच्छी नहीं करते हैं।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों