(Honey For Oily Skin) तैलीय त्वचा पर पिंपल्स होना बेहद आम बात होती हैं लेकिन बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण स्किन में मौजूद सेल्स को डैमेज कर देता है। जिसके कारण स्किन सही तरह से सांस नहीं ले पाती।
पिंपल्स होने का एकमात्र कारण गलत तरह का खान-पान भी हैं। जब जरूरत से ज्यादा तैलीय चीजों का सेवन किया जाता हैं तो स्किन में मौजूद ऑयल बड़ जाता है और चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपना खान-पान सही रखें और खाना समय पर ही खाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन काफी हद तक ऑयल-फ्री हो सकती हैं।
लिपिड का स्तर ज्यादा होने के कारण त्वचा तैलीय हो जाती हैं। साथ ही तैलीय त्वचा में हार्मोनल बदलाव भी तेजी से होते हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने चेहरे पर लगा कर ऑयल-फ्री त्वचा पा सकती हैं।
बनाने की सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको केवल 2 ही चीजों की आवश्यकता होती हैं - शहद और ओटमील।(शहद से दूर करें ब्यूटी प्रॉब्लम्स)
- एक चम्मच शहद एक कटोरी में लें।
- इसमें दो चम्मच ओटमील को डालें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इस तरह लगाएं
- इस उबटन को चेहरे और गले पर लगा लें और मसाज करें।
- करीब 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- हल्के हाथों से धीरे-धीरे चेहरे को गुनगुने पानी की मदद से धो लें।
- कम से कम हफ्ते में एक बार आप इस उबटन को लगाएं और पाएं ऑयल-फ्री चेहरा।
कैसे करता है ये काम
Recommended Video
- शहद त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर(मॉइश्चराइजर से जुड़े हैक्स जाने) का काम करता है।
- शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है।
- जिसके कारण तैलीय त्वचा में मौजूद पिंपल्स को खत्म करता है और स्किन को ऑयल-फ्री बनाता हैं।
- ओटमील में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पोर्स की गंदगी को अंदर से साफ करता है।
- ओटमील चेहरे पर मौजूद तेल को सोखने में बेहद असरदार साबित होता है।
Image credit- freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों