हर महिला का सपना होता है कि वह खूबसूरत नजर आए। साथ ही उसकी कोमल और चमकदार त्वचा की सभी लोग तारीफ करें। मगर, गर्मी का चिपचिपा मौसम त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इस मौसम में तेज धूप और उमस से त्वचा डल हो जाती है। वैसे बाजार में बहुत सारे कॉस्मैटिक्स आते हैं, जो आपकी त्वचा को हीट स्ट्रोक और गर्मी में होने वाले स्किन इनफैक्शन से बचाते हैं। मगर, प्रचीन समय से सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं घर में बने उबटन का इस्तेमाल करती आई हैं। तो चलिए आज हम भी आपको तरह-तरह के उबटन के बारे में बताएंगे, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग और यूथफुल बनाएं रखने में असरदार साबित होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Candle Wax Massage: एजिंग और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करेगी यह खास मसाज
इस उबटन को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच उड़द की दाल को रातभर पानी में भिगो कर रखना होगा। सुबह आपको इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीसना होगा। इस पेस्ट तैयार हो जाए तो उपर से आपको गुलाबजल डालना होगा। आप इसमें चुटकी भर हल्दी और केसर भी डाल सकती हैं। आपका उबटन बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से चेहरे को साफ कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: लगाएंगी अगर आप ये 3 फेसपैक तो रातभर में हो जाएंगी गोरी
आपको इस उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगोना होगा। इसके बाद आप इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीस लें। अब इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इस मिश्रण में 2 बूंद नीबू डालें। इसके बाद मिश्रण में गुलाबजल और हल्दी मिलाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से उबटन को रगड़-रगड़ कर निका दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
आपको संतरे के छिलकों को धूप में सुखा कर उसका पाउडर बनाना होगा। इसके बाद आपको इस पाउडर को बेसन में मिलाना होगा। इस मिश्रण से उबटन तैयार करने के लिए आपको दूध और गुलाबजल चाहिए होगा। इसमें आप थोड़ी हल्दी, केसर और चंदन पाउडर भी मिला सकती हैं। जब यह उबटन तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। शहद के भी सेहत के लिए कई फायदे हैं मगर, इन दोनों को मिलाकर आप उबटन तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको केले को अच्छी तरह मैश करना है। केले को मैश करने के बाद उसमें शहद और 2 बूंद नीबं डालना है। इसे अपने चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट बाद साफ कर लें।
एक बाउल लें उसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच चंदन डालें। अब इसमें घर पर निकली मलाई डालें और फिर दूध डालें। जब उबटन गाढ़ा हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सर्कुलेशन मोशन हाथों को घुमा कर गालों पर लगाएं। इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और सुखा लें। फिर इसे पानी से साफ कर लें।
मुल्तानी मिट्टी में जैतून का तेल और गुलाब जल मिलाकर उबटन बना लें। इसे आप अपनी स्किन पर लगाने के बाद आधे घंटे तक सूखने दें फिर आप इसे गीले हाथों से रगड़ते हुए इसे उतार लें। उबटन को गर्म पानी से साफ करेंगी तो स्किन पर ज्यादा असर दिखेगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।