हमारी त्वचा से संबंधित छोटी छोटी चीजें होती हैं जिन्हें हम नज़रअंदा करते हैं और आगे चलकर इसका खामियाजा हमारे चेहरे को भुगतना पड़ता है। जैसा कि हम देखते हैं कि हमारे चेहरे पर तेल जमा हो जाता है। कुछ महिलाओं की स्किन हमेशा ऑयली रहती है तो कुछ की सुबह सो कर उठते समय।
चेहरे पर तेल जमा होना खराब नहीं है लेकिन तेल की अधिकता हमारे चेहरे पर दाने-मुंहासों जैसी अन्य स्किन समस्याओं को जन्म देती है। आजकल ऑयली स्किन के लिए कई तरह के नए-नए फेस वॉश आ गए हैं, जो चेहरे से तेल हटा देते हैं।
लेकिन हमारा मकसद चेहरे से तेल हटाना नहीं होता है, बल्कि चेहरे से तेल को कम करना होता है ताकि हमारे चेहरे पर जरूरी नमी बनी रहे। इसलिए हम अपनी किसी भी समस्या के लिए हमेशा घरेलू नुस्खों को खोजते हैं फिर चाहे वो ऑयली स्किन की समस्या हो या ड्राई स्किन की। इसीलिए आज हम आपके घर पर मौजूद केवल 2 चीज़ों, आलू और नीम के तेल से ऐसा फेस पैक बनाने की विधि बताने वाले हैं जो आपकी ऑयली स्किन की समस्या को दूर करेगा। साथ ही हमारी त्वचा को आवश्यक नमी भी देगा।
चेहरे पर आलू लगाने के फायदे-
आलू केवल खाने में ही उपयोग नहीं किया जाता बल्कि स्किन के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद है।
- आलू हमारे चेहरे से दाग-धब्बों को कम करता है।
- आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स(डार्क सर्कल्स के लिए घरेलू नुस्खा) को भी कम करता है।
- चेहरे से तेल कम करता है और खूबसूरत निखार देता है।
- आलू हमारे चेहरे की झुर्रियां और टैनिंग दोनों को कम करता हैं।
चेहरे पर नीम के तेल के फायदे-
- नीम हमारे स्वास्थ्य के लिए कई रूपों में गुणकारी होता है।
- यह हमारे शरीर से गंदगी हटाता है।
- चेहरे पर नीम का तेल(ऐसे बनाएं नीम का तेल) लगाने से हमारे चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ होती है और दाने-मुंहासे खत्म होते हैं।
ऐसे बनाएं आलू और नीम के तेल से फेस पैक
आलू को चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं लेकिन आलू के इस्तेमाल के बाद हमारी स्किन ड्राई(ड्राई स्किन के लिए घरेलू उपाय) हो जाती है। इसलिए हम आलू के साथ नीम का तेल मिलाकर फेस पैक बनाएंगे जिससे हमारे चेहरे की नमी भी बनी रहेगी।
सामग्री
- बड़ा आलू- 1
- नीम का तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें।
- अब आलू को मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
- एक कटोरी लें और मिक्सी से आलू के पेस्ट को कटोरी में डाल दें।
- अब पेस्ट में 2 चम्मच नीम का तेल डालें और उसे अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका फेस पैक।
- आप इस पैक को हफ्ते में 2 या 3 दिन लगा सकती हैं।
हम इसी तरह घरेलू नुस्खों से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों