herzindagi
how to make homemade night cream

निखरी त्वचा के लिए घर पर बनाएं यह नाइट क्रीम

नाइट क्रीम लगाने से चेहरे को कई तरह से फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो इस क्रीम को घर पर भी बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-11, 12:29 IST

त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आपने नाइट क्रीम के बारे में तो जरूर सुना होगा? इसे लगाने से चेहरे को कई तरह से फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप नाइट क्रीम का इस्तेमाल करती हैं? अगर नहीं, तो आज से ही करना शुरू कर दें। हालांकि, बाजार में आपको कई नाइट क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन घर पर बनी क्रीम ज्यादा अच्छी होती है। साथ ही आपको इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं नाइट क्रीम।

नाइट क्रीम लगाने के फायदे

night cream using benefits

  • नाइट क्रीम स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करती है। इससे आपकी त्वचा लटकती नहीं है, जिससे आपको यूथफुल लुक मिलता है।
  • इसके इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां और लाइन्स कम दिखती हैं।
  • नाइट क्रीम लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है,जिससे आपकी स्किन रूखी नहीं होती है।
  • इसे लगाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट होने लगेगी।

ग्रीन टी डिटॉक्सिफाइंग क्रीम

how to make green tea night cream

ग्रीम टी का इस्तेमाल शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है। इसी तरह आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकती हैं। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को यूवी रेज़ से बचाने का काम करता है। वहीं एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच एसेंशियल ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स

नाइट क्रीम बनाने का तरीका

  • नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको डबल बॉयलर की जरूरत होगी। लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है तो आप बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बस एक बर्तन को आधा पानी से भरकर गैस पर रख दें। फिर बीच में प्लेट रख लें। अब इसके ऊपर बीवैक्स और बादाम का तेल डालें।
  • अब इसे ढककर उबलने दें। जब तक यह पिघल न जाए, तब तक गर्म करें।
  • अब गैस को बंद कर लें। फिर इसमें ऐलोवेरा जेल डालकर एक बार अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट, एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपकी नाइट क्रीम।

इसे भी पढ़ें:रात में भी त्वचा का ख्याल रखना है जरूरी, सोने से पहले लगाएं ये होममेड नाइट क्रीम

लगाने का तरीका

how to use night creamजैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि इस क्रीम का इस्तेमाल सोने से पहले किया जाता है। लेकिन आपको इसे सही तरीके से लगाना आना चाहिए। अन्यथा आपके चेहरे पर ग्लो नहीं आएगा।

  • सबसे पहले माइल्ड क्लींजर से अपने चेहरे को धो लें। फिर तौलिया से चेहरे को पोंछें।
  • अब अपनी उंगलियों पर क्रीम लगाएं। फिर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें। लेकिन आंखों के आसपास के एरिया पर न लगाएं।
  • नाइट क्रीम को केवल चेहरे पर ही नहीं गर्दन पर भी लगाएं। क्योंकि इस जगह पर एजिंग लाइन्स ज्यादा दिखती हैं। (नाइट क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें)
  • सोने से आधा घंटा पहले क्रीम लगाएं।

इसे भी पढ़ें:Homemade Night Cream: घर में मिनटों में बनी नाइट क्रीम रात को लगाएं और सुबह चमकती त्‍वचा पाएं

इस तरह चुनें नाइट क्रीम

वैसे तो मार्केट में आपको तरह-तरह की क्रीम मिल जाएंगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो दिमाग में आता है, वह है कि हम अपने लिए सही क्रीम कैसे खरीदें। आपको कुछ बातों का ध्यान रखकर ही क्रीम खरीदनी चाहिए। जैसे-

  • आयु
  • स्किन टाइप
  • त्वचा की आवश्यकताएं (पिग्मेंटेशन,स्पॉट्स, झुर्रियां और फाइन लाइन्स आदि)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।