गुड़हल का तेल बढ़ा सकता हैं चेहरे की खूबसूरती, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप गुड़हल के तेल का इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई उपाय तलाशती हैं, कुछ महिलाएं, तो घरेलु उपाय भी आजमाती हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं।आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप गुड़हल के तेल का इस्तेमाल कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

चेहरे के लिए गुड़हल का तेल

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में गुड़हल का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप घर पर तैयार कर अपने चेहरे की मसाज कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यही नहीं आप इस तेल की मदद से स्किन प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2025-07-31T172437.800

गुड़हल का तेल बनाने के लिए सामग्री -

  • गुड़हल की पत्ती
  • ऑलिव ऑयल
  • विटामिन ई ऑइल

गुड़हल का तेल बनाने का तरीका -

गुड़हल का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़हल की पत्ती को धूप में सुखा कर ड्राई कर लें।

इसके बाद 1 घंटे के लिए इसे ओलिव ऑयल में मिलाकर कर दें।

1 घंटे के बाद आप इसे बॉईल कर सकती हैं। जब यह ठंडा हो जाएं तब आप इसे एक कटोरी में निकाल कर रख दें।

अब इस कटोरी में विटामिन ई ऑइल मिक्स कर दें। ध्यान रहे गर्म तेल में विटामिन ई ऑइल न मिलाएं।

यह भी पढ़ें:फ्रिज के पानी से धोती हैं चेहरा, तो एक्सपर्ट की बताई इन बातों का रखें ध्यान

अब आप इस तेल को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर सकती हैं।

2 - 2025-07-31T172431.698

आप रोजाना इस तेल को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाकर और मसाज कर सो सकती हैं।

ऐसा करने से न सिर्फ आपकी स्किन चमकदार बन सकती हैं, बल्कि इससे चेहरे की मसाज कर आप स्किन को हाइड्रेट भी रख सकती हैं।

गुड़हल के तेल को आप चेहरे पर लगाने के साथ साथ इसे आप गर्दन पर भी लगा सकती हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP