Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:11 AM IST
image

Hibiscus Flower Face Pack: गुड़हल का फूल बदल देगा आपकी स्किन की रंगत, जानें कैसे बनाएं Face Pack

Hibiscus Flower Face Pack: चेहरे की रंगत को निखारने के लिए आप घर पर फेस पैक बना सकती हैं। गुड़हल के फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं, ताकि लुक अट्रैक्टिव नजर आए।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 11:53 IST

Hibiscus Flower Face Pack: आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से हम अपनी स्किन का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से स्किन डल और बेजान होने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि आप बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें और घर की चीजों को चेहरे पर ज्यादा अप्लाई करें, ताकि आपके चेहरे पर ग्लो नजर आए। इसके लिए आप गुड़हल के फूल से फेस पैक बनाकर अप्लाई कर सकती हैं, जिससे आपके चेहरे पर निखार नजर आए। आइए बताते हैं इस फेस पैक को आप कैसे बना सकती हैं।

त्वचा के लिए क्यों खास है गुड़हल?

गुड़हल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं, बल्कि कोलेजन को भी बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद मूसिलेज त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है, जिससे चेहरा कोमल और चमकदार दिखता है।

2 - 2026-04-14T130614.324

घर पर कैसे बनाएं गुड़हल का फेस पैक?

गुड़हल के फूल का इस्तेमाल अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग तरीके से किया जा सकता है। यहां सबसे प्रभावी तरीका दिया गया है।

  • सबसे पहले गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियों को अलग कर लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब इन पंखुड़ियों को थोड़ा सा पानी या गुलाब जल मिलाकर बारीक पीस लें।
  • इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें दही और शहद मिलाएं। सभी चीजों को तब तक मिक्स करें जब तक कि एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
  • अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। अब इस पैक को गर्दन और चेहरे पर समान रूप से लगाएं। आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़ दें।
  • इस पैक को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह हल्का सूखने लगे, तो सादे पानी से चेहरा धो लें।

1 - 2026-04-14T130616.224

यह भी पढ़ें- Hibiscus For Skin: त्वचा को रिफ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं गुड़हल के फूल का टोनर, एक्सपर्ट से जानें तरीका

गुड़हल फेस पैक के फायदे

  • इसमें मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा को बाहर लाने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा में कसावट लाता है, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम नजर आती हैं। यही कारण है कि इसे नेचुरल बोटॉक्स कहा जाता है।
  • विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पिगमेंटेशन और सन टैन को कम करने में प्रभावी हैं।
  • नियमित इस्तेमाल से यह चेहरे की सुस्त रंगत को सुधारता है और आपको मिलता है एक गुलाबी निखार।

3 - 2026-04-14T130618.093

यह भी पढ़ें- Face Care Gharelu Nuskhe चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए गुड़हल के फूल के 5 घरेलू नुस्‍खे

अगर आप भी चाहती हैं कि आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से दमकता रहे, तो गुड़हल के फूल को अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। यह सस्ता, सुलभ और पूरी तरह से सुरक्षित तरीका है जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गुड़हल के फूल क्या चेहरे के लिए अच्छा होता है?
जीं हां, चेहरे के लिए गुड़हल का फूल काफी अच्छा होता है।
गुड़हल के फूल का फेस पैक बनाकर स्टोर कर सकते हैं?
गुड़हल के फूल का फेस पैक तुरंत बनाकर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। स्टोर न करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।