चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों को भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जिनके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं और कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, जिससे वे अक्सर परेशान रहती हैं। लाख कोशिश और कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी उनके बाल चमकदार और खूबसूरत नहीं बन पाते हैं।
अगर आपके साथ भी यही समस्या है और इससे बचने के लिए आप रात भर अपने बालों में तेल लगाकर रखती हैं, तो यह खबर खास-कर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि रात भर बालों में तेल लगाकर रखना बाल की सेहत के लिए सही होता है या नहीं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने बाल की केयर करने के लिए कई नए-नए प्रयत्न करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो जरूरत से ज्यादा उपाय अपने बालों पर आजमाने लगती हैं, लेकिन ऐसा करने से आपके बाल को और ज्यादा नुकसान हो सकता है। अगर आप भी रात भर बाल में तेल लगाकर रखती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, नहीं तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं।
रात भर बाल में तेल लगाकर रखना सही?
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि रात भर बाल में तेल लगाकर रखने से आपके बाल कमजोर पड़ सकते हैं और धीरे-धीरे झड़ने लग सकते हैं। यही नहीं बालों पर जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से यह चिपचिपे भी बन सकते हैं। अगर आप रात भर अपने स्कैल्प पर तेल लगाकर रखती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर स्किन प्रॉब्लम भी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:Hair Care Tips: अगर आप भी बाल बांधकर सोते हैं तो जान लीजिये इसके नुकसान
चेहरे पर इरिटेशन और पिंपल्स की समस्या
स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा तेल होने की वजह से आपके चेहरे पर इरिटेशन और पिंपल्स की परेशानियां देखने को मिल सकती है। यही नहीं अगर आप पूरे 12 घंटे तक अपने बालों में तेल लगाकर रखती हैं, तो इससे आपके बालों की नेचुरल चमक भी कम हो सकती है। अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो अपने बाल पर कम से कम दो से तीन घंटे तक तेल लगाकर रखें। उसके बाद अपने बालों को शैंपू की मदद से वॉश कर लें।
बाल के हिसाब से शैंपू का चयन
आप चाहें तो अपने बालों के हिसाब से शैंपू का चयन कर सकती हैं या फिर माइल्ड शैंपू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अपने बालों पर तेल की मसाज करने से पहले आप बाल के हिसाब से तेल का चयन जरूर करें। क्योंकि गलत तेल का इस्तेमाल करने से आपके बालों को नुकसान हो सकता है।
नोट : किसी भी चीज का बालों पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें:कम समय में बाल हो सकते हैं लंबे और घने अगर अपने हेयर केयर रूटीन में करेंगी ये बदलाव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों