-1775646810588.webp)
बालों की देखभाल के लिए मेहंदी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। यह न केवल बालों को सुंदर रंग देती है बल्कि उन्हें रेशमी, चमकदार और मजबूत भी बनाती है। हालांकि, सही परिणाम पाने के लिए इसे तैयार करने और लगाने का एक खास तरीका होता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मेहंदी का घोल कैसे तैयार करें? पढ़ते हैं आगे...
पूरी तरह मेहंदी लगाने से पहले एक छोटा सा टेस्ट जरूर करें। थोड़ी सी मेहंदी घोलकर बालों के एक छोटे हिस्से या कंघी से निकले बालों पर लगाकर देखें। इसे कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। सफेद बालों पर 6 से 10 घंटे भी लग सकते हैं। धोने के दो दिन बाद तक असली रंग का इंतजार करें। यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो थोड़ा सा पेस्ट सिर की त्वचा पर लगाकर 20 मिनट छोड़ें ताकि किसी भी तरह के रिएक्शन का पता चल सके।

मेहंदी और मेटल का तालमेल अच्छा नहीं होता, इसलिए इसे घोलने के लिए कभी भी लोहे या स्टील के बर्तन और चम्मच का इस्तेमाल न करें। कांच या चीनी मिट्टी का बड़ा कटोरा सबसे अच्छा रहता है। प्लास्टिक के बर्तनों से भी बचें क्योंकि उन पर मेहंदी के दाग रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Hair Care Tips: सफेद बालों को '2 घंटे' में काला करता है ये घरेलू नुस्खा

नोट- अगर बाल बहुत तैलीय हैं, तो तेल न डालें।
मेहंदी के पाउडर में एक चम्मच सिरका या नींबू का रस मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे रात भर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए ढक कर रख दें ताकि डाई (रंग) अच्छी तरह रिलीज हो सके। अगले दिन जब आप इसे लगाएं, तो ध्यान रहे कि बालों में तेल न लगा हो, ताकि मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़ सके।
इसे भी पढ़ें - हांथो मे लगाई जाने वाली हिना मेंहदी आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।